Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal: उद्योगपति पर मारपीट का आरोप लगाने वाली पत्नी का यू-टर्न, सहेली के हस्बैंड ने शादी के लिए धमकाया व पीटा

भोपाल में उद्योगपति की पत्नी अमृता सिंह ने वीडियो जारी कर अपने पति अजय हरीनाथ सिंह पर मारपीट और कई औरतों के साथ संबंधों को लेकर आरोप लगाया था। लेकिन अब पत्नी अमृता सिंह अपने बयान से पलट गई है। उन्होंने टीटी नगर थाने में

राजधानी भोपाल में उद्योगपति की पत्नी अमृता सिंह ने वीडियो जारी कर अपने पति अजय हरीनाथ सिंह पर मारपीट और कई औरतों के साथ संबंधों को लेकर आरोप लगाया था। लेकिन अब पत्नी अमृता सिंह अपने बयान से पलट गई है। उन्होंने टीटी नगर थाने में शिकायत में बताया कि उसकी सहेली का पति उससे जबरन शादी करना चाहता था। अमृता सिंह ने इसके मना करने दिया। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने अमृता सिंह के साथ गाली गलौज और मारपीट की। अब अचानक अमृता ने अपने बयान से क्यों यू-टर्न लिया जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर..

 शादी की बात नहींं मानने से क्रिकेट बैट से किया हमला

शादी की बात नहींं मानने से क्रिकेट बैट से किया हमला

अमृता सिंह ने पुलिस को बताया कि 3 नवंबर की सुबह उसकी सहेली का पति घर पर पहुंचा और जोर जोर से चिल्लाते हुए कहने लगा। मैं तुमसे प्यार करता हूं। मुझे तुमसे शादी करना है। जब मैंने इस बात का विरोध किया, तो वे गाली गलौज करने लगा। मेरे विरोध करने पर उसने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इससे मेरे पैर की हड्डी टूट गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।

 डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के मालिक की पत्नी है अमृता सिंह

डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के मालिक की पत्नी है अमृता सिंह

बता दे इससे पहले अमृता सिंह ने निजी अस्पताल से वीडियो जारी कर अपने पति अजय हरीनाथ सिंह पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनके पति अजय हरीनाथ सिंह देश के बड़े बिजनेसमैन घरानों में शुमार डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के मालिक हैं। उनकी पत्नी अमृता भोपाल के तुलसी टावर पर रहती हैं टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभी आरोपी के पेशे के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

टीटी नगर थाना प्रभारी चेन सिंह रघुवंशी ने दी जानकारी

टीटी नगर थाना प्रभारी चेन सिंह रघुवंशी ने दी जानकारी

टीटी नगर थाना प्रभारी चेन सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते बताया कि अमृता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी उम्र 37 साल है। उसके पति अजय हरीनाथ मुंबई में रहते है। उसके तीन बेटे है। 3 नवंबर को वे अपने घर तुलसी टावर में थी। सुबह करीब 9 बजे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी। तभी उसकी सहेली मोनिका का पति धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ धरम उसके घर आया। आरोपी चलाकर अमृता से शादी करने और प्यार करने की बात कहने लगा। जब अमृता ने इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने पीड़िता के साथ क्रिकेट के बैट से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गया और अमृता के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया।

शादी करने की बात नहीं मान पर दी धमकी

शादी करने की बात नहीं मान पर दी धमकी

अमृता सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने शादी करने की बात नहीं मानी तो वे अमृता सिंह और उसके बच्चों को जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले अमृता ने पत्नी पर पोर्न एक्ट्रेस से शादी करने और उसी के उकसावे पर मारपीट का आरोप लगाया था,लेकिन उसने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।अमृता सिंह ने बताया था कि पति उनके बच्चें, रॉल्स-रॉयस कार, फरारी कार समेत अन्य सामान लेकर मुंबई चला गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

अजय हरीनाथ सिंह का 11 देशों में व्यापार

अजय हरीनाथ सिंह का 11 देशों में व्यापार

उद्योगपति अजय हरिनाथ सिंह का बिजनेस भारत के 28 राज्यों के साथ 11 देशों में फैला हुआ है। अजय हरीनाथ सिंह डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के फाउंडर और चेयरमैन है अजय ने कोविड काल में 26000 नौकरियों देने का दावा किया था। उन्हें टाइम्स पावर ऑफ मैन और यंग आईकॉनिक एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2020 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मंहगी फिल्मों में निवेश कर चुके हैं सिंह

मंहगी फिल्मों में निवेश कर चुके हैं सिंह

अजय हरिनाथ सिंह का बैंकिंग, रियल्टी, हॉस्पिटैलिटी, माइनिंग, फार्मास्यूटिकल्स का व्यवसाय है। हेड आफिस मुंबई में है। अजय आर्म्स और डार्विन प्लेटफॉर्म सुखोई-30 और एमआईजी विमानों की खुदरा बिक्री करती है। राष्ट्रीय बैंकिंग कंपनी भी है। अजय हरिनाथ सिंह का समाचार मीडिया में भी बड़ा निवेश। कई मंहगी फिल्मों में निवेश कर चुके हैं। कंपनी की लंदन, नीदरलैंड, इटली, स्पेन, रूस, जर्मनी, हांगकांग, यूएस, चीन और दुबई में शाखाएं हैं।

ये भी पढ़ें : डिवोर्स के बाद दंपती ने की दोबारा शादी,1 साल बाद फिर आ गई तलाक की नौबत,पति ने भा...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+