CM Shivraj Singh के इसलिए है मुरीद लोग, कारकेड रोक सड़क पर गिरी वृद्ध महिला को उठाया
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक बार फिर संवेदनशीलता देखने को मिली। भोपाल में सड़क पर गिरी वृद्ध महिला से मिलने उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। फिर महिला का कुशल-क्षेम जाना।

Why People are fans of CM Shivraj Singh: सीएम शिवराज सिंह चौहान क्यों लाखों लोगों के दिलों में बसते है, इसकी जीती एक और तस्वीर सामने आई। भोपाल में सड़क पर गिरी महिला से मिलने उन्होंने अपना कारकेड रुकवा दिया। वृद्धा से कुशल-क्षेम जाना। इसके साथ ही अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।
सादगी भरा मिजाज और संवेदनशीलत देखना हो तो एमपी चले आइए। कोई भी दीन दुखी , परेशान व्यक्ति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की आंखो से ओझल नहीं हो सकता। अपना काफिला रोककर पीड़ित की फ़रियाद सुनते है। एक बार फिर भोपाल की ऐसी ही तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करोंद चौराहे पर कारकेड रोक कर वृद्ध महिला की कुशल-क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री, लाड़ली बहना योजना की अभ्यर्थियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने पीपुल्स मॉल जा रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान के अभिवादन और मिलने की इच्छा लिए चौराहे पर खड़ी वृद्धा श्रीमती रामबाई, भीड़भाड़ के कारण संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई।
यह देखकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तत्काल कारकेड रूकवाया और वाहन से उतर कर रामबाई को खड़े होने में मदद की और ढाँढस बंधाया। कुशल-क्षेम पूछी और उनके संभलने और घबराहट दूर होने साथ खड़े रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने पुलिसकर्मियों को वृद्धा का सहयोग करने के निर्देश दिये।
फिर सीएम शिवराज सिंह पीपुल्स मॉल के लिए रवाना हुए। रामबाई पत्नी करोंद चौराहा टॉवर के पास रह रहे लोहा पीटा परिवार से हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने ईद के दिन भी भोपाल के वीआईपी रोड पर कारकेड रूकवा कर वाहन दुघर्टना में घायल युवाओं को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया था।












Click it and Unblock the Notifications