भोपाल की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताने वाले भूपेन्द्र जोगी कौन हैं? जिन पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
Bhupendra Jogi Brutally Attacked: मध्य प्रदेश की राजधानी में एक सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। भोपाल की सड़को को अमेरिका से बेहतर बताने वाले मध्य प्रदेश के यूट्यूबर भूपेंद्र पर नकाबपोशों ने हमला किया है।
बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रोशनपुरा के पास हुई है। यह वहीं यूट्यूबर है जिसकी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी तारीफ कर चुके हैं।

यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। उसके फेमस होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे 2.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि भूपेंद्र जोगी पर अचानक जानलेवा हमला हो गया।
परिवार का दावा किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। ना किसी से कोई लड़ाई है। वहीं, यूट्यूबर का कहना है कि उनको दो बार मारने की कोशिश की गई। उपचार के दौरान भूपेंद्र जोगी की पीठ पर और हाथ पर 40 टांके आए हैं।
पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात उसे समय हुई जब भूपेंद्र अपनी दुकान से घर लौट रहा था। घायल भूपेंद्र गंभीर अवस्था में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच प्रारंभ कर दी है।
सोशल मीडिया में कितने फॉलोवर्स?
पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी जोगीपुरा निवासी 38 वर्षीय भूपेंद्र जोगी की न्यू मार्केट में कपड़ों की शॉप है। वह यूट्यूब के लिए वीडियो बनाता है। उसकी प्रसिद्धि के चलते सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ढाई लाख से अधिक फालोवर हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कर चुके हैं तारीफ
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी भूपेंद्र की तारीफ कर चुके हैं। भूपेंद्र तक चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने भोपाल की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताने वाला वीडियो बनाया था। उस वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों अपने पसंद किया था। तब शिवराज सिंह चौहान ने उनसे मुलाकात भी की थी।
15 में को बिग बॉस में होगा एडिशन
हमले में घायल हुए यूट्यूबर का 15 मई के दिन मुंबई में बिग बॉस के ओटीटी शो के लिए ऑडिशन होने वाला था। यह उनका फाइनल ऑडिशन था। इसके बाद चयन होने पर सलमान खान के साथ काम करने का अवसर मिल सकता था। लेकिन अब उनका सपना टूट गया है।












Click it and Unblock the Notifications