3 फीट से भी कम ऊंचाई वाले भोपाल के राहुल नेमा से KBC में अमिताभ बच्चन ने पूछा 1 करोड़ रुपए का सवाल
Bhopal News: राजधानी भोपाल की 3 फीट से भी कम हाइट वाले राहुल नेमा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठे नजर आए। राहुल नेमा ने 14 प्रश्नों के जवाब देकर केबीसी में ₹50 लाख भी जीत लिए। राहुल शुक्रवार को रात में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे थे।
बता दे अमिताभ बच्चन ने उनसे 15 बार सवाल एक करोड रुपए के लिए पूछा था, लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे पाए। इसलिए उन्होंने क्विट कर दिया। इससे पहले गुरुवार रात में उन्होंने ₹3 लाख 20000 जीत लिए थे। शुक्रवार रात 9:00 बजे से उन्होंने आगे का खेल शुरू किया 11:00 बजे 12वें 13वें और 14वें प्रश्न का सही जवाब देकर 50 लख रुपए जीत लिए थे।

राहुल नेमा भोपाल शहर के एक सरकारी बैंक में सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। उनका शो गुरुवार और शुक्रवार की रात को सोनी टीवी पर दिखाया गया। अमिताभ बच्चन ने राहुल से 1 करोड़ रुपए के लिए 15 वां प्रश्न पूछा था। इनमें से किस मुख्यमंत्री को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। प्रश्न के चार ऑप्शन- ज्योति बसु, बीजू पटनायक, वीरप्पा मोइली और EMS नंबूदरीपाड़ थे। राहुल इस प्रश्न का सही जवाब नहीं दे सके इस प्रश्न का सही जवाब था वीरप्पा मोइली।
शाहपुरा ब्रांच में पदस्थ है राहुल नेमा
रायसेन रोड भोपाल के रहने वाले 31 वर्षीय राहुल मध्य प्रदेश के ग्रामीण बैंक की शाहपुरा ब्रांच में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। वहीं पिता भी सरकारी नौकरी में है। राहुल दुर्लभ गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। जिसमें हड्डियां चटकती हैं, लेकिन वे तमाम मुश्किलों के बावजूद भी जिंदा दिल तरीके से रहते हैं। उनके इस जब्बे को बिग-बी ने यानी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सराहा है।












Click it and Unblock the Notifications