VIDEO: हवा में झूलते करोड़पति BJP सांसद कौन? अंबेडकर प्रतिमा पर माला चढ़ाते यूं लटके, देखकर दर्द होगा पेट
Madhya Pradesh BJP MP Ganesh Singh VIDEO Viral: मध्य प्रदेश के सतना में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का उत्साह अचानक हादसे और गुस्से में बदल गया। BJP सांसद गणेश सिंह डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने हाइड्रोलिक क्रेन पर चढ़े, लेकिन उतरते वक्त मशीन अटक गई और वो हवा में ही झूलने लगे। झटके से बचे सांसद नीचे उतरते ही भड़क उठे - क्रेन ऑपरेटर को सबके सामने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और विपक्ष ने इसे BJP के 'सामंती अहंकार' का प्रतीक बता लिया। 9 करोड़ की संपत्ति वाले इस 'करोड़पति सांसद' की ये हरकत अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। आइए, इस घटना को विस्तार से समझें कैसे क्या हुआ?

BJP MP Ganesh Singh VIDEO: माल्यार्पण से मचला हंगामा, क्रेन में फंसे सांसद
शुक्रवार (31 अक्टूबर) दोपहर सतना के सेमरिया चौक पर राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा था। BJP सांसद गणेश सिंह, जो 2019 से सतना लोकसभा सीट से सांसद हैं, अंबेडकर की ऊंची प्रतिमा पर माला चढ़ाने के लिए नगर निगम की हाइड्रोलिक क्रेन (बिजली विभाग की स्ट्रीट लाइट वाली मशीन) पर सवार हो गए।
वीडियो में साफ दिख रहा है - सांसद क्रेन के बॉक्स में खड़े, माला चढ़ाते हैं, लेकिन नीचे उतरते वक्त मशीन अटक जाती है। दो बार जोरदार झटका लगता है, सांसद हवा में लटक जाते हैं। भीड़ में चीखें, अफरा-तफरी मची। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं, 'मामूली तकनीकी खराबी थी, लेकिन सांसद का पारा सातवें आसमान पर।' नीचे उतरते ही गुस्से से लाल सांसद ने ऑपरेटर को बुलाया। हाथ खींचा, नाराजगी जताई और चांटा जड़ा।
कांग्रेस का तंज: 'घमंडी सांसद का अहंकार'
विपक्ष ने मौके का फायदा उठाया। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सांसद जी हैं भाई, क्रेन में फंस कैसे गए! सतना के अहंकारी और अपने कारनामों के लिए चर्चित सांसद गणेश सिंह ने निगम कर्मचारी क्रेन ऑपरेटर को चांटा मार दिया! उस निरीह का दोष इतना था कि क्रेन में फंसे सांसद को बचाने चला गया! भाजपाई जनप्रतिनिधियों में अहंकार और सामंती मानसिकता उनके सर चढ़कर बोल रही है!
Who Is Ganesh Singh: कौन हैं गणेश सिंह? 9 करोड़ के करोड़पति सांसद, लेकिन विवादों के साथ
तो कौन हैं ये BJP सांसद, जिनकी संपत्ति 9 करोड़ से ज्यादा है? गणेश सिंह 1958 में मध्य प्रदेश के सतना जिले में जन्मे, RSS से जुड़े रहे और 2019 में BJP टिकट पर सांसद बने। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 9,46,81,128 रुपये (9 करोड़+) है, जबकि देनदारियां 2,28,64,373 रुपये (2 करोड़+)। लेकिन आपराधिक मामले 3 दर्ज हैं - ज्यादातर स्थानीय विवादों से जुड़े। सतना में वो 'विवादास्पद' इमेज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन BJP के कोर वोटरों में पॉपुलर हैं।
ये भी पढ़ें- VIDEO: कौन हैं वो BJP के करोड़पति MLA? कभी PM मोदी ने छुए थे 3 बार पैर, अब यमुना की सफाई साबित करने में गिरे












Click it and Unblock the Notifications