VIDEO: कौन हैं वो BJP के करोड़पति MLA? कभी PM मोदी ने छुए थे 3 बार पैर, अब यमुना की सफाई साबित करने में गिरे
BJP MLA Ravinder Singh Negi: छठ पूजा के बीच यमुना की कालिख भरी लहरों में एक बीजेपी विधायक सफाई का सबूत देते-देते गिर पड़े। सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फैल गया, जिसने विपक्ष को मजाक उड़ाने का अवसर दे दिया।
दरअसल, पटपड़गंज से BJP MLA रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी) यमुना सफाई जागरूकता रील बना रहे थे, लेकिन पैर फिसला और सीधे नदी में गोता लगा दिए। 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा, जहां AAP विधायक संजीव झा ने कटाक्ष कसा- 'झूठ और दिखावे की राजनीति से तंग आकर यमुना मैया ने खुद बुला लिया!' ये हादसा तब हुआ, जब BJP और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच यमुना की सफाई को लेकर सियासी जंग चरम पर थी। AAP ने CM रेखा गुप्ता को 'पानी पीने' की चुनौती दी थी। बीजेपी के करोड़पति विधायक नेगी अब मीम्स के शिकार हो चले। आइए, जानें नेगी कौन हैं, वीडियो का पूरा ड्रामा, और विपक्ष का तंज- जो छठ पर यमुना पॉलिटिक्स को और गर्म कर रहा है...

यमुना में 'रील डिसास्टर': नेगी की डुबकी, वीडियो में कैद- सफाई का दावा
27 अक्टूबर की दोपहर, यमुना के किनारे पटपड़गंज MLA रविंदर सिंह नेगी अपनी टीम के साथ 'सफाई जागरूकता रील' शूट कर रहे थे। वीडियो में नेगी घुटनों पर बैठे, दो बोतलें हाथ में पकड़े, शायद नदी का 'साफ पानी' दिखाने की कोशिश थी। लेकिन जैसे ही उठे, संतुलन बिगड़ा और धड़ाम! यमुना की भूरे-काले पानी में गोता। पास खड़ा एक आदमी मदद को दौड़ा, लेकिन नेगी पहले ही भीग चुके। डूबते हुए बांस की संरचना पकड़ी, खुद को खींचा और बाहर आ गए, भीगे-भीगे।
19 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। नेगी ने बाद में सफाई दी- 'ये सफाई अभियान का हिस्सा था, हादसा हो गया। लेकिन यमुना साफ हो रही है।' वीडियो में नदी का गंदा पानी साफ दिखा, जो AAP के दावों को हवा दे गया।

विपक्ष का तंज: 'यमुना मैया ने झूठ से तंग आकर बुलाया'
वीडियो ने AAP को 'गोल्डन चांस' दिया। संजीव झा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर लिखा:- 'ये हैं BJP के विधायक रवि नेगी, झूठ की पराकाष्ठा पार कर गए। जुमलेबाजी इनका पेशा बन चुका। शायद झूठ-दिखावे से तंग आकर यमुना मैया ने खुद बुला लिया।' अजित सिंह राठी ने जोड़ा- 'कितना नाटक करोगे? रील बननी थी, खुद की रील बन गई।' BJP का जवाब:- 'AAP ने 10 साल बर्बाद किया, हम साफ कर रहे।' छठ पर ये वीडियो सियासत का 'स्प्लैश' बन गया। मीम्स में नेगी को 'यमुना स्विमर' बुला रहे।

Who Is BJP MLA Ravinder Singh Negi: रविंदर सिंह नेगी कौन हैं?
रविंदर सिंह नेगी (उम्र 45) पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज (PATPARGANJ)से BJP विधायक हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में AAP के मनीष सिसोदिया से 1.75% वोटों से हार गए। 2022 MCD चुनाव में विनोद नगर से AAP को 2,311 वोटों से हराया। दिल्ली के विनोद नगर मंडल अध्यक्ष रहे, फिर जिला महामंत्री। जनवरी 2025 में PM मोदी ने दिल्ली रैली में नेगी के तीन बार पैर छुए थे। उस वक्त नेगी सुर्खिंयों में छा गए थे।
Ravinder Singh Negi Education: कितने पढ़ें-लिखे रविंदर सिंह नेगी? विवादों के बादशाह
2002 में DU से BA (कॉरेस्पॉन्डेंस)। विवाद- 2024 में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दुकानदार से 'डेयरी का नाम मुस्लिम वाला रखो' कहा। हिंदू रेहड़ी-पटरी वालों को भगवा झंडा लगवाया। त्योहारों पर कसाई दुकानों पर जाकर 'हिंदू भावनाओं का सम्मान' कर बंद करने को कहा। AAP ने इसे 'हेट स्पीच' कहा, BJP ने 'सोशल हार्मनी'। नेगी का जवाब था - समाज सेवा।
Ravinder Singh Negi Net Worth: रविंदर सिंह नेगी की संपत्ति?
2025 हलफनामे में नेगी ने ₹1,78,40,741 की संपत्ति घोषित की। हालांकि उनके नाम पर कोई वाहन नहीं है। कोई क्रिमिनल केस नहीं है। देनदारियां: ₹16,08,350 दिखाई। व्यवसायी ने 2018-19 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न में लगभग 5.94 लाख रुपये की आय घोषित की। उनकी पत्नी रेणु नेगी (Ravinder Singh Negi Wife Wife Renu Negi), जो एक सिविल ठेकेदार हैं। पत्नी रेणु नेगी की ITR: ₹4.09 लाख। संपत्ति में घर, प्लॉट्स, बैंक बैलेंस है। ये वीडियो छठ की राजनीति का 'वायरल टर्न'-नेगी की डुबकी ने सफाई दावों पर सवाल खड़े कर दिए। क्या यमुना साफ होगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स बताएं...
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: चुनाव से पहले BJP ने बागियों पर कसा शिकंजा, 4 नेताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता












Click it and Unblock the Notifications