Aanchal Yadav कौन है? एक साल की शादी-पति को पहुंचाया पालात लोक! 3 हिस्सों में प्लानिंग-3 माह बाद बरामद कंकाल

Madhya Pradesh Satna Husband Murder: हर दिन एक नई खबर...प्रेमी के चक्कर में पति की बेरहमी से हत्या। उसके बाद शुरू होते हैं, लाश को ठिकाने लगाने के पैतरे। कभी कुंए में तो कभी कब्र में। कुछ ऐसा ही मिलता-जुलता मामला मध्य प्रदेश के सतना से सामने आया है। जहां शादी के एक साल के अंदर ही पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में पति को रास्ते से हटा दिया। इतना ही नहीं, लाश को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया गया।

लेकिन, जैसे ही पुलिस तक बात पहुंची। प्रेमी संग मिलकर 4 फीट चौड़ी और 6 फीट गहरी कब्र खोदी और पति की लाश को गाड़ दिया। तीन महीने की मेहनत के बाद पुलिस ने मृतक का कंकाल बरामद किया। मामले के आरोपी पत्नी और प्राइवेट स्कूल टीचर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ?

who-is-aanchal-yadav-killed-husband-vipin

दरअसल, यह मामला रामपुर बघेलन क्षेत्र का है। यहां मार्च में विपिन कुमार यादव (20 साल) के पिता ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले, जिनसे पता चलता है कि विपिन की पत्नी आंचल यादव का सुनील कुशवाहा (प्राइवेट स्कूल टीचर) के साथ शादी से पहले से ही संबंध था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर अपने संबंध को जारी रखने के लिए विपिन को रास्ते का कांटा समझकर खत्म करने की साजिश रची। इस हत्याकांड में सुनील कुशवाहा ने अपने साथी संदीप बहरोलिया की मदद ली।

Aanchal Yadav Husband Murder Planning: कैसे रचा खूनी खेल?

  • प्लानिंग का पहला हिस्सा: पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि 26 मार्च 2026 को मोहार टोला, भगदेवरा निवासी विपिन कुमार यादव, गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। यहां पत्नी आंचल ने प्रेमी सुनील कुशवाहा को मुंहबोला बताकर पति विपिन से परिचय कराया। जीजी-जीजी बोलकर पहले सुनील ने विपिन का विश्वास जीता।
  • प्लानिंग का दूसरा हिस्सा: विपिन को ससुराल घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर सुनील ले गया। यहां पहले से सुनील ने अपने दोस्त संदीप बहरोलिया की मदद से विपिन का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए कुएं में फेंक दिया। इसके बाद, विपिन वापस नहीं लौटा। 28 मार्च को रामपुर बघेलान थाने में विपिन के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
  • प्लानिंग का तीसरा हिस्सा: पुलिस के मुताबिक, विपिन की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। ऐसे में जांच के डर से आंचल ने पति की लाश को प्रेमी की मदद से कुएं से निकाला। इसके बाद, प्रेमी सुनील के घर से करीब 300 मीटर दूर नाले के पास जमीन में 4 फीट चौड़ी और 6 फीट गहरी कब्र खोदकर पति को गाड़ दिया।

कैसे खुला राज? तीन महीने बाद बरामद कंकाल

रीवा मुख्यालय की डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया कि विपिन यादव के लापता होने की सूचना उनके पिता द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद मिली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित की पत्नी, जो टिकार गांव की निवासी है, का उसी गांव के एक अन्य निवासी के साथ अवैध संबंध था। उन्होंने बताया कि अधिकारी बाद में सूचना की पुष्टि करने के लिए टिकार गांव पहुंचे, लेकिन उस समय संदिग्ध का पता नहीं चल सका।

इसके बाद, गोविंदगढ़ पुलिस ने एक अन्य मामले के संबंध में संदिग्ध को हिरासत में लिया और रामपुर बघेलन पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने उसे पूछताछ के लिए अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी पाठक ने बताया कि आरोपी प्रेमी सुनील ने शुरू में शव के स्थान के बारे में अधिकारियों को गलत जानकारी देकर गुमराह किया। कार्यकारी मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद, पुलिस ने चिन्हित जगह पर खोदाई की और मृतक का कंकाल बरामद किया। मामले में पुलिस ने आंचल यादव और सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+