चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का फिसला पैर, RPF जवान की सतर्कता से बची जान, घटना का CCTV आया सामने
भोपाल में खाने पीने का सामान लेने उतरे यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और पैर फिसलने से गिर गया गनीमत रही कि पास में आरपीएफ का जवान खड़ा था, जिसकी सतर्कता से यात्री की जान बच गई। घटना का CCTV आया सामने।
भोपाल, 28 अगस्त। अक्सर लोग ट्रेन चलने के बाद ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां प्लेटफार्म नंबर एक पर खाने पीने का सामान लेने उतरे यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और पैर फिसलने से गिर गया। गनीमत रही कि पास में आरपीएफ का जवान खड़ा था, जिसकी सतर्कता से यात्री की जान बच गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद आरपीएफ जवान जेपी कटारे की सभी अधिकारी प्रशंसा कर रहे हैं।
Recommended Video

चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला
महाराष्ट्र के रहने वाले गोपाल भुताला भोपाल स्टेशन पर खाने-पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफार्म एक पर उतरे थे। ट्रेन के रवाना होने पर चलती गाड़ी में चढ़ते समय उसका पैर फिसल जाने के कारण गाड़ी से प्लेटफार्म पर गिर गया। आरक्षक जेपी कटारे जोकि रात्रि ड्यूटी से डिस्माउंट होकर पोस्ट से जा रहा थे, उनके द्वारा तुरंत दौड़कर यात्री को खींचकर पकड़ लिया गया, जिसमें यात्री को कोई चोट नहीं आई।

चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया
इसके बाद सहयात्रियों द्वारा उक्त कोच में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया, साथ ही उक्त घटना में यात्री के जेब से ₹12,000 प्लेटफार्म से नीचे गिर गए थे, जिन्हें यात्री को वापस दिए गए। बाद यात्री को सकुशल उक्त कोच में बैठाया और समय 9 बजे गाडी गन्तव्य को रवाना हुई। इस प्रकार आरक्षक जेपी कटारे द्वारा अपनी सूझबूझ व समझदारी और सतर्कता का परिचय देते हुए गाडी से प्लेटफार्म पर गिरे यात्री को सुरक्षित कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया।

रेलवे अधिकारी ने की आरक्षक की सराहना
आरक्षक जेपी कटारे की सतर्कता से यात्री की जान बच गई। मण्डल रेल प्रबन्धक सौरभ बंदोपाध्याय नें रेल सुरक्षा बल आरक्षक जेपी कटारे द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अच्छे कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी है।

श्री गंगानगर नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का मामला
यात्री ट्रेन नंबर 12486 श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म न. 01 पर समय 8.45 बजे आगमन एवं समय 8.55 बजे प्रस्थान होने दौरान चलती गाड़ी उसका पैर फैसला था। उसका परिवार कोच बी-1 बैठा हुआ था। जैसी गिरने की सूचना मिली तो परिवार घबरा गया। यात्री और उसका परिवार दिल्ली से यात्रा कर रहे थे भोपाल पर ट्रेन के रुकने पर गोपाल भुताला खाने पीने का सामान लेने गया था।












Click it and Unblock the Notifications