युवती ने नंबर ब्लॉक किया तो युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल करवा उसकी अश्लील तस्वीरें

भोपाल, 12 जनवरी। मध्‍य प्रदेश के राजधानी भोपाल के बाहरी इलाके के नजीराबाद पुल‍िस थाना इलाके से रेप व ब्‍लैकमेल के आरोप में 26 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय लड़की ने शिकायत दी थी।

bhopal news

आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामला तब सामने आया कि जब आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करवा दी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक धार्मिक स्थल की पारिवारिक यात्रा के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती की थी।

नजीराबाद एसएचओ बीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे पिछले साल 16 अप्रैल को घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें ले ली।

इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक से मिलना बंद कर दिया और उसे उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। तब आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करवानी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+