Madhya Pradesh के मदरसों में कौन सी पढ़ाई हो रही है? सरकार कराएगी जांच, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का ऐलान
मध्य प्रदेश में मदरसों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बहुत जल्द प्रदेश के मदरसों की पढ़ाई की जांच होगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि कोर्स के साथ वहां संचालित गतिविधियों की जांच होगी।

मध्य प्रदेश में मदरसों की पढ़ाई को लेकर उठने वाले सवालों के मद्देनजर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में संचालित मदरसों की शैक्षणिक गतिविधियों की जांच कराई जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि बहुत ही जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे। जांच टीम मदरसों की पढ़ाई से संबंधित कोर्स और अध्यापन के तरीके की पड़ताल करेगी।

एमपी में मदरसों को लेकर सरकार के मंत्री और कई बीजेपी नेता सवाल उठाते आए है। गैर क़ानूनी गतिविधियों के आरोप भी लगे। इसके मद्देनजर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार बहुत जल्द प्रदेश के सभी मदरसों की जांच कराएगी। जिसमें कई बिंदु शामिल होंगे। मदरसों में पढ़ाया जाने वाले कोर्स में क्या क्या पढ़ाया जा रहा है, साथ ही पढ़ाने वाले कौन है, उनका तरीका क्या है? जांच के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। ताकि हकीकत सामने आ सकें।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सरकार की धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कई अवैध मदरसों के संचालित होने की बात कही थी। उन्होंने खुले तौर पर आरोप लगाया था कि कुछ जगहों पर मदरसों की आड़ में गैरक़ानूनी गतिविधियां संचालित हो रही है। जिसे रोकने वह अपनी बात मंत्रीमंडल में रखेंगी। राज्य में लगभग 7 हजार मदरसे संचालित होने का दावा किया जाता है। इस आंकड़े की कुछ समय पहले जब पड़ताल हुई तो पता चला कि वैधानिक रूप से सिर्फ 2 हजार 200 मदरसों को मान्यता प्राप्त है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया भी इसी तरह की जांच की मांग उठा चुके है। उन्होंने कहा था कि आपत्तिजनक गतिविधियों से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शांति के टापू इस प्रदेश में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा तो अवैध मदरसों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर चुके है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications