Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वजन 161 किलो, कीमत 7.5 लाख, भोपाल में सबसे महंगा बिका टोरंटो नाम का यह बकरा

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बकरा मार्केट में 161 किलोग्राम वजनी बकरा साढ़े 7 लाख रुपये में बिका। इसे पुणे के एक व्यापारी ने खरीदा है। इसके साथ ही इस बकरा मार्केट में कई अन्य बकरे भी लाखों में बिके हैं।

भोपाल के रेशमबाग नारियल खेड़ा में इन बकरों के लिए देश के अलग-अलग प्रदेश से खरीददार आए थे। अधिक कीमत की वजह से बकरा मंडी में टोरंटो सुर्खियों में रहा।

Bhopali goat sold in Toronto for Rs 7 5 lakh

टोरंटो के अलावा यहां पर तूफान और रफ्तार को परखने देश भर के बकरों के शौकीन का जमावड़ा लगा हुआ था। यहां पर कुर्बानी के मकसद से बकरों की बोली लगाई गई। इस मेले में 161 किलो टोरंटो नाम का बकरा भी आया था, जिसे साढ़े सात लाख में पुणे के व्यापारी ने खरीद लिया। इस मेले का सबसे वजनदार बकरा था।

वहीं, एक और बकरा 'तूफान' भी 7 लाख में बिका। यहां सबसे छोटा बकरा कश्मीरी नस्ल का था, जिसका वजन 40 किलो और ऊंचाई 23 इंच थी। खबर अनुसार बकरों के प्रदर्शन के आयोजक शाहब अली के मुताबिक यह पांचवां शो था। इसका मकसद कुर्बानी के बकरों के प्रति अपनी मोहब्बत जताना और अपनी मेहनत सबके सामने लाना है। उन्होंने बताया कि इसी बहाने इन बकरों के कद्रदान इन्हें अपने लिए पसंद करते हैं। बकरा तैयार करने वाले को उसकी मेहनत का अच्छा मुनाफा भी मिलता है।

जानकारी मुताबिक इस शो में 10 बकरे प्रदर्शित किए गए थे, इनमें से ज्यादातर बकरे बिक गए हैं। देश भर के बकरा कारोबारी की यूनियन ने बकरे टोरंटो को देश के सबसे वजनी और ऊंचे बकरे का खिताब दिया है। जानकारी अनुसार एक बकरा पिछले दिनों इंडोनेशिया भी गया था। इस शो में बकरा रफ्तार 141 किलो नूरा 145 किलो भी बिका है। पूरे भोपाल में इस शो की काफी चर्चा हो रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+