MP Weather News: मध्यप्रदेश में फिर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, CM बोले, सरकार किसानों के साथ
अलग-अलग स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के करीब 15 जिलों के कई इलाकों में ओले गिरने से किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

MP weather News today : मध्य प्रदेश के कई जिलों में 3 दिन से लगातार जारी ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। रविवार को भी प्रदेश के कई संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। बता दे शनिवार को राजधानी भोपाल में शाम 6 बजे गरज-चमक के साथ करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई थी। और कई इलाकों में ओले भी गिरे थे।
15 जिलों में नुकसान की आशंका, कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट
मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में अचानक बारिश और ओलों से भारी नुकसान की आशंका है। एमपी में पिछले करीब एक पखवाड़े से मौसम खराब है। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश के 12 से 15 जिलों में ओले और पानी से नुकसान हुआ है बड़वानी जिले के 8 से 10 गांव में 25 फीट की फसलें खराब हुई है। छिंदवाड़ा, बालाघाट, विदिशा, ग्वालियर, दमोह, सागर, भोपाल सहित 15 जिलों में ओले और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी है। अलग-अलग जिलों के अलग-अलग गांव में नुकसान हुआ है सर्वे कार्य अभी चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद जब रिपोर्ट आएगी उसके बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। सभी जगह टीमें लगी हुई हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की फसल का सर्वे कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। दूसरी और राजस्व विभाग के अधिकारी भी इस मामले में जिलों से जानकारी ले रहे हैं।

चिंता ना करें, सरकार किसानों के साथ है: CM
वही सीएम शिवराज ने प्रदेश में जारी आस में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 15 जिलों के कुछ स्थानों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों की क्षति हुई है। मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करता हूं कि हमने तत्काल इन क्षेत्रों के सर्वे के निर्देश दिए हैं। चिंता ना करें। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। नुकसान की भरपाई होगी। इसके लिए आरबीसी नियमों में बदलाव भी किया है। किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
कलेक्टर से अपडेट ले रहे मंत्रालय के अफसर
ओला और बारिश के कारण होने वाले नुकसान का सर्वे अभी चल रहा है। और इसमें बारिश थमने के बाद एक हफ्ते का समय लगना तय माना जा रहा है। मंत्रालय के अफसरों के अनुसार कलेक्टरों से रोज सर्वे और नुकसान की स्थिति का अपडेट लिया जा रहा है। कल तक आई रिपोर्ट के अनुसार ग्वालियर जिले के 20, सागर के 75, रायसेन के 70 गांवों में फसलों को नुकसान होने की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा 42 पशु हानि और 8 लोगों की मौत बिजली गिरने से होना बताई जा रही है।
इन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि
मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले एक पखवाड़े से हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान होने की बात सामने आई है। उसमें शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, विदिशा, नर्मदा पुरम, भोपाल, रायसेन, धार, बड़वानी, हरदा, राजगढ़, रीवा, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, सतना, आगर -मालवा, दमोह, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, खंडवा, देवास जिले शामिल है। कई जिलों में तो बड़े पत्थर के समान ओले गिरे है, जिसने फसलों को पूरी तरह से चौपट कर दिया है और खेतों में फसलें बिछ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications