Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब MP में कार ने लोगों को कुचला, भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में हुई घटना, दो घायल

भोपाल, 17 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में कार से लोगों को कुचलने की घटना सामने आई है। भोपाल के बजारिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा पूजा झांकी में घुस गई। कार में चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता रहा है कि आक्रोशित लोगों से बचने के लिए चालक ने कार को रिवर्स करके तेजी से निकाला, इससे उसकी चपेट में आकर तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और रास्ता जाम कर दिया। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन के लिए झांकी को रवाना किया।

Recommended Video

    Durga Visarjan के दौरान अब भोपाल में सिरफिरे ने भीड़ में दौड़ाई कार, लोगें को कुचला | वनइंडिया हिंदी
    WATCH car rammed into people during Durga idol immersion procession in Bhopal two injured

    जानकारी के मुताबिक, चांदबड़ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए प्रेमपुरा घाट ले जाया जा रहा था। झांकी के साथ उत्सव समिति के अनेक लोग पैदल चल रहे थे। रात करीब 11:30 बजे झांकी स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी भारत टाकीज ब्रिज की तरह से तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने कट प्वॉइंट से तेजी से यू टर्न लिया। रफ्तार अधिक होने के कारण कार की चपेट में झांकी के साथ चल रहा रोशन महावर नाम का किशोर आ गया सहित दो लोग आ गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

    हादसे की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ से बचने के लिए चालक ने तेजी से कार रिवर्स ली, जिससे तीन अन्य लोग जितेंद्र साहू, सुरेंद्र सेन व एक अन्य कार की चपेट में आने से घायल हो गए। उधर, चालक तेज रफ्तार से कार चलाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि केरल के नंबर की कार थी। कार में दो युवक सवार थे। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दुर्घटना के बाद आरोपितों को हिरासत में लेने के बजाए सुरक्षित निकलने का मौका दिया। सूचना मिलने पर डीआईजी इरशाद वली, एसपी साउथ साईं कृष्ण थोटा भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में घायल रोशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाकी तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+