जिसें जनता का आशीर्वाद नहीं मिला, वो ही जनाक्रोश यात्रा निकाल रहें- मंत्री विश्वास सारंग

Bhopal News: जनता के बीच हर आदमी नहीं जा सकता। इतनी हिम्मत वो ही कर सकता है जिसने जनता के लिए कुछ किया हो। इसलिए जनता उन्हें आशीष देती है, और जिसे आशीर्वाद नहीं मिलता, जो नालायक होते है वो जनाक्रोश ही करते रहते है। इसलिए मध्यप्रदेश में विकास करने वाली बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा निकल रही है। दूसरी और कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है।

कांग्रेस की ये यात्रा कांग्रेस के खिलाफ ही है। जिसमे किसानों का, युवाओं का आक्रोश फूटेगा। जिनसे वादा करके कांग्रेस ने उन्हें धोखा दिया। ये बात प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बैतूल जिले की आमला विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। सभा को प्रदेश सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया, यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भी संबोधित किया।

Vishwas Sarang addressed the public meeting in Amla Assembly of Betul district, Jan Ashirwad Yatra

कांग्रेस के समय रिमोट से चलती थी सरकार- सारंग

प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी है, जो एक विचार के लिए, उस विचार के पोषण के लिए राजनीतिक क्षेत्र में काम करती है। गरीब, किसान और मजबूर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है । हमारा सिंद्धांत है समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना। सारंग ने कहा कि हमने वो सरकारें भी देखी जो रिमोट से चलती थी। उठ जा, तो उठ गए बैठ जा, तो बैठ गए। सोनिया मैडम के हाथ मे रिमोट..और वो मनमोहन सिंह नहीं, मौन सिंह जिन्होंने पांच साल, 10 साल कुछ कहा ही नहीं। भष्ट्राचार, अनाचार, अत्याचार, पनडुब्बी का भष्ट्राचार, जहाज़ का भष्ट्राचार, गाड़ी में भष्ट्राचार, हवाई जहाज़ में भष्ट्राचार। ये देश केवल भष्ट्राचार के आकंठ में डूब गया था । तो फिर नारा लगा इस बार मोदी सरकार। नारा लगा अच्छे दिन आएंगे..और फिर देश में परिवर्तन की बयार बही।

Vishwas Sarang addressed the public meeting in Amla Assembly of Betul district, Jan Ashirwad Yatra

उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व हमें प्रधानमंत्री के रूप में मिला। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो किया इस देश के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं किया। स्वच्छ्ता, युवाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं को स्वालंबी बनाना हो, नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने हर स्तर पर काम किया । हर गरीब का पक्का मकान बनाने का काम मोदीजी ने किया तो 500 साल बाद मेरे रामलला का मंदिर भी पक्का बन जाए इसका प्रबंध किया।

कांग्रेस की लफ़्फ़ाज़ी अब इस प्रदेश में नहीं चलेगी

घोडाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर में जन सभा को संबोधित करते हुए श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में आपने मिस्टर बंटाधार का राज़ देखा, न सड़क, न पानी, न बिजली, देश का सबसे बीमारू राज्य का कलंक भी मध्यप्रदेश पर था । उसी मध्यप्रदेश की दिशा और दशा बदलने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है । इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश इस देश का सबसे तेज़ गति से विकास करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा तीर्थदर्शन यात्रा, संबल योजना में जन्म से लेकर मृत्यु तक मे सहायता का इंतजाम किया और महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली लक्ष्मी थी। अब लाडली बहना को 1250 रुपये देकर उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

Vishwas Sarang addressed the public meeting in Amla Assembly of Betul district, Jan Ashirwad Yatra

वहीं कमलनाथ की 15 महीने की सरकार ने हर योजना बंद कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी मंदसौर आए थे। किसानों को बोल गए थे कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ कर दूंगा, 15 महीने सरकार में रहे कमलनाथ ने किसी का कर्ज माफ किया हो तो बताओ? किसी बेरोजगार को रोजगार भत्ता मिला हो तो बताओ ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लफ़्फ़ाज़ी अब इस प्रदेश में नहीं चलेगी।

यात्रा के जन समर्थन से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना त भदौरिया

प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि यात्रा के दौरान सड़कों पर जनता का हुजूम देखकर ये तो तय है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। लोग सोचते हैं कि आखिर जनआशीर्वाद यात्रा की जरूरत क्यों है तो आपको बता दो की भाजपा को सत्ता सेवा के लिए चाहिए होती है, कुर्सी के लिए नहीं। और जब सत्ता में भाजपा होती है सवा करोड़ महिलाओं को लाडली बहाना योजना का लाभ मिलता है। किसानों को 12 हज़ार की सम्मान निधि से नवाजा जाता है। बीमारू प्रदेश के रूप में जाना वाला मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की कतार में नज़र आता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी और मुख्यमंत्री शिवराज जी की जनहितैषी योजनाओं की लंबी फेहरिस्त है। आपको बस इतना ख्याल रखना है चुनाव में वेश बदलकर आने वाली कांग्रेस के छलावे में आपको नहीं आना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+