Bhopal: पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को बोरी में भरकर नाले में फेंका

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में ग्राम सचिव की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी। इस पूरी घटना में पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Village secretary wife along with her lover did big incident with her husband in Sukhi sewaniya

राजधानी भोपाल में पति-पत्नी और वो के चक्कर में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी लाश को बोरे में भरकर नाली में फेंक दिया। पत्नी इतनी शातिर थी कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके बाद पुलिस दो दिन तक उसके पति की तलाश करती रही। लेकिन भोपाल पुलिस इस मामले में तत्परता दिखाते हुए FIR के 2 दिन बाद ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति पत्नी के रिश्ते को बदनाम करने वाली इस घटना को नीचे विस्तार से जाने.....

पत्नी के साथ चल रहा था प्रेम

पत्नी के साथ चल रहा था प्रेम

पूरा मामला भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र का है। जहां थाने के एसआई रिंकू जाटव ने बताया कि बबलू कुशवाहा 35 साल के थे और ग्राम सचिव थे। 18 फरवरी की रात को वह अचानक लापता हो गए। पत्नी अनीता ने 21 फरवरी को पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को पत्नी की बातों पर संदेह होने पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जिसमें असलम नाम के एक आदमी का पता चला, जिसका मृतक बबलू कुशवाहा की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बबलू का इसी बात को लेकर असलम से झगड़ा भी हुआ था।

बबलू की लाश पातरा के नाले में मिली

बबलू की लाश पातरा के नाले में मिली

इसके बाद पुलिस ने असलम को हिरासत में ले लिया पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी। उसने बबलू की हत्या करने की बात कबूल कर ली और बताया कि बबलू की लाश को बोरी में भरकर नईम की बाइक से चाचेंट गांव के पातरा नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे असलम की निशानदेही पर पात्रा नाले से बबलू की लाश को बरामद किया साथ ही असलम का साथ देने वाले आरोपी नहीं और एक नाबालिग और मृतक की पत्नी अनीता को हिरासत में ले लिया।

पत्नी के प्रमी ने पति की हत्या कराने के लिए रची थी साजिश

पत्नी के प्रमी ने पति की हत्या कराने के लिए रची थी साजिश

पुलिस ने बताया कि इस पूरी हत्या की साजिश मृतक की पत्नी के प्रमी असलम ने रची थी। साजिश के तहत पत्नी अनीता 17 फरवरी को पहले मायके चली गई। उसने घर के आगे के दरवाजे में ताला लगा दिया और पीछे का दरवाजा खोल दिया। यहां से असलम और नाबालिग आरोपी घर में दाखिल हुए। जैसे ही बबलू घर के अंदर आया। दोनों ने बबलू के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद नाबालिग ने चाकू से पेट में कई बार किए। इसके बाद अपने एक साथी नईम को बुलाया और उसकी मदद से घर में सफाई करवाई फिर लास्ट को बोरी में भरकर नाली में फेंक दिया।

आरोपी असलम ने प्रेमिका अनीता को हत्या की जानकारी बाद में दी

आरोपी असलम ने प्रेमिका अनीता को हत्या की जानकारी बाद में दी

आरोपी असलम ने बबलू की हत्या की सूचना अनीता को बाद में दी। 21 फरवरी को अनीता ससुराल लौटी। इसके बाद उसने पति के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। किसी को उस पर शक ना हो उसके चलते वे परिवार और पुलिस के साथ मिलकर पति को ढूंढती रही। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। पुलिस ने पातरा नाले से बबलू की लाश को बरामद कर लिया। पुलिस को बबलू के सिर पर गहरे जख्म मिले है। गले में धारदार हथियार से हमला करने का निशान भी मिला। सीने के नीचे चोट के गहरे निशान मिले। आरोपियों ने आंख में भी धारदार हथियार से हमला किया था।

पुराना बदला लेने के लिए नाबालिग ने दिया आरोपियों का साथ

पुराना बदला लेने के लिए नाबालिग ने दिया आरोपियों का साथ

बबलू कुशवाहा की तीन बेटियां हैं। आरोपी नाबालिग उसकी बड़ी बेटी को परेशान करता था। इस कारण मृतक बबलू का नाबालिग से कई बार झगड़ा हो चुका था। आरोपी इसी बात का बदला लेना चाहता था। जब असलम ने उसे बबलू की हत्या करने की साजिश बताई, तो उसने पूरी वारदात में उसका साथ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+