Tikamgarh Icecream Video: गजब अंदाज में आइसक्रीम बेच रहे हैं फेरीवाले चाचा, कच्चा बदाम भी इनके सामने फेल
अब्दुल लतीफ एक साधारण से परिवार से हैं और पिछले 20 सालों से गांव-गांव जाकर बर्फ बेंच रहे हैं। लतीफ खरगापुर के आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के गांव में जाकर बर्फ बेंचकर अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं।

Tikamgarh Icecream Video: पिछले वर्ष कच्चा बादाम गाना बहुत ज्यादा फेमस हुआ। ये गाना इतना तेजी से वायरल हुआ कि लोग इस गाने पर रील्स बनाने लगे थे। अनोखे अंदाज़ में मुंगफली बेचकर सुर्खियां बटोरने वाले भुवन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। इंटरनेट की दुनिया में फिर से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। [वीडियो नीचे]
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फेरीवाला चाचा बहुत ही अनोखे तरीके से आइसक्रीम बेच रहा हैं। वीडियो के अनुसार, यह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ खरगापुर तहसील का है। पुरानी स्कूटर पर पेटी बांधकर गांव-गांव आइसक्रीम बेच रहे हैं। इस वीडियो को देखने- सुनने के बाद लोग काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं।
अनोखे अंदाज में आइसक्रीम (गुल्फी) बेंचने वाले का नाम अब्दुल लतीफ है। वह अनोखे अंदाज में आइसक्रीम बेंचने के चलते सुर्खियों में हैं। गाने की वजह से गांव में पहुंचते ही उनके पीछे बच्चों से लेकर बुजुर्गों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। वे नामों को मिलाकर गाने का सूर देते है। गाना सुनते ही उनके पीछे लंबी भीड़ इकट्ठा हो जाती है।
अब्दुल लतीफ एक साधारण से परिवार से हैं और पिछले 20 वर्षों से गांव-गांव में फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचते हैं। लतीफ खरगापुर के आसपास के 10 से 15 किलोमीटर के गांव में जाकर बर्फ बेंचकर अपना परिवार चलाते हैं।
अब्दुल लतीफ ने जानकारी दी कि हम जिस तरह गाकर लोगों के नाम लेकर आइसक्रीम बेंचते हैं। इससे हमारी आइसक्रीम जल्दी बिक जाती है और गांव में पहुंचते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। आइसक्रीम लेने के लिए बच्चे हो या बूढ़े और जवान सभी लोग गाना सुनकर हमारी आइसक्रीम खाते हैं। इस तरह अब्दुल एक दिन में अपने खर्च निकालकर चार से पांच सौ रूपेय कमाते हैं।
नमकीन वाले चाचा का वीडियो हुआ था वायरल: पिछले एक वर्ष पहले ऐसे ही एक नमकीन वाले का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वो बेहद अलग अंदाज़ में नमकीन बेचते दिख रहे थे। नमकीन वाले कौन सी नमकीनें बेचता है, यह पूछने पर इसका भी बड़े मजाकिया तरीके से जवाब देता था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications