Bhopali Namkeen wala : बेचने का ये अंदाज हुआ फेमस, ऐसी आवाज अब तक नहीं सुनी तो देख लीजिए ये वीडियो
सोशल मीडिया पर एक भोपाली का नमकीन बेचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर नमकीन बेचने वाले शख्स की जमकर तारीफ हो रही है।
भोपाल,4 सितंबर। वैसे तो भोपाली हमेशा अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक भोपाली का नमकीन बेचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर नमकीन बेचने वाले शख्स की जमकर तारीफ हो रही है। वैसे तो भोपाल में कई जगह आपको इस तरह से नमकीन बेचने वाले लोग नजर आ जाएंगे, लेकिन वायरल वीडियो में नमकीन बेच रहे इस शख्स की भोपाली टोन सब को आनंद दे रही है। और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग लिख रहे हैं कि कच्चा बदाम के बाद अब भोपाली नमकीन छा रहा है। इसके अलावा वीडियो देखने के बाद लोग ये भी कह रहे हैं कि भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं है।

ये वीडियो ट्विटर पर एक यूजर्स ने भोपाली टैलेंट लिखकर किया था अपलोड
नमकीन बेचने का यह वीडियो 2 सितंबर को ट्विटर हैंडल @Manishbpl1 से साझा किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा भोपाली नमकीन वाला.... भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं.. आप ही देखिए किस गजब अंदाज से जनाब नमकीन भेज रहे हैं बजाज एस्ट्यूट को खबर लिखे जाने तक 3000 से अधिक लाइक्स और लगभग 500 से अधिक रिट्रीट्स मिल चुके है। जबकि चाचा के क्लिप को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

45 सेकंड के इस वीडियो ने मचाया धमाल
बता दे वीडियो क्लिप 45 सेकंड का है और नमकीन बेचने वाले शख्स स्कूटर पर नमकीन के पैकेट का थैला लेकर बैठा है। इस नमकीन बेचने वाले का अंदाज निराला है दरअसल उसने एक टोपी पहनी है जिस पर बॉय लिखा है इतना ही नहीं वे जिस अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आवाज लगाता है वह सुनकर तो पुरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उसके फैन हो चुके हैं। बाकी तो आप वीडियो देख कर खुद ही समझ जाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो देखने के बाद कह रहे हैं कि भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं है इंटरनेट पर सभी यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

वीडियो बनाने वाली महिला भी नहीं रोक सकी अपनी हंसी
नमकीन बेचने वाले का वीडियो बना रही महिला भी नमकीन वाले की अजीबोगरीब आवाज सुनकर हंस पड़ती है। वे अपनी हर बात का मजाकिया तरीके से जवाब देता है। महिला ने जब पूछा कि कौन-कौन से नमकीन है तो नमकीन वाले ने गाना गाते हुए नमकीन की वैरायटी गिना दी। पूरा वीडियो देखने के बाद आपको भी नमकीन की अलग-अलग वैरायटी के बारे में पता चल जाएगा।

इससे पहले कच्चा बादाम हुआ वायरल
इससे पहले कच्चा बादाम वाले भुवन सभी को याद है। जिसकी गाने पर जैसे पूरे देश में रील्स की नदियां बहने लगी थी। इतना ही नहीं कच्चा बदाम इंस्टाग्राम पर ही नहीं, शादी पार्टियों में और डीजे पर भी लोगों की पसंद बन गया था। इसके बाद मोबाइल के साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने भुवन के साथ रील्स बनाई। बाद में उसका गाना भी लांच हुआ। बता दे भुवन गाने गाकर मूंगफली बेचने का काम करता था। लेकिन अब चर्चा भोपाली नमकीन बेचने वाले की हो रही है। जिसका नमकीन बेचने का अंदाज पूरे देश में तेजी से फैल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications