Bhopal News: बैरसिया नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक के वीडियो से मचा बवाल, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Bhopal News: भोपाल के बैरसिया नगर पालिका में कार्यरत स्वच्छता निरीक्षक के एक वीडियो से बवाल मच गया है। इस वीडियो में उन्हें एक बच्चे के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद, स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद, पुलिस ने वीडियो बनाने वाले आकाश प्रजापति को भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अब तक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है।

बैरसिया के SDOP आनंद कलादागी का कहना है कि बृजेश सोनी के खिलाफ शिकायत मिली है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जब वीडियो की जांच रिपोर्ट मिलेगी, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैरसिया नगर पालिका के प्रभारी CMO जाहिद अली ने बताया कि बृजेश सोनी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है, लेकिन उसके खिलाफ FIR अभी तक दर्ज नहीं की गई है। जैसे ही पुलिस से प्रकरण दर्ज होने की सूचना मिलेगी, उसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications