जूनियर्स को कतार में खड़ा कर तड़ातड़ थप्पड़ जड़े, रतलाम के शासकीय मेडिकल काॅलेज में रैगिंग का VIDEO वायरल
रतलाम के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप। जूनियर्स को कतार में खड़ा कर सीनियर स्टूडेंट्स ने तड़ातड़ थप्पड़ जड़े और हॉस्टल वार्डन पर बोतलें भी फेंकी।
रतलाम, 30 जुलाई। मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां सीनियर छात्रों ने हॉस्टल के रूम के बाहर जूनियर छात्रों को कतार में खड़ा करके रैगिंग ली। सीनियरों ने जूनियरों को थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं वार्डन डॉ अनुराग जैन से 20 सीनियर स्टूडेंट्स ने बदतमीजी की। फोन पर शराब की बोतले तक फेंक डाली। बता दे मध्य प्रदेश में यह रैगिंग का कोई नया मामला नहीं है इससे पहले इंदौर के सरकारी कॉलेज में भी रैगिंग का मामला सामने आया था।
Recommended Video

रैगिंग का मामला दो-तीन दिन पुराना
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में ये रैगिंग का मामला दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज की अनुशासन समिति पूरे मामले की जांच में जुट गई है। समिति ने दोषी सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन अब तक कुछ किया नहीं। मेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट ने वीडियो पर खुद ही संज्ञान लेते हुए अनुशासन समिति को जांच के लिए कहा है।

वीडियो किसने बनाया ?
बताया जा रहा है कि वीडियो रैगिंग का वीडियो वहां मौजूद एक छात्र ने बनाया। और फिर दिल्ली में इसकी शिकायत भी की गई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 6 से ज्यादा जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा करके सीनियर उन को थप्पड़ जड़ रहे हैं

एक माह पहले ही रतलाम में एंटी रैगिंग समिति का हुआ था पुनर्गठन
7 जून 2022 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम की स्थापना वर्ष 2018 के समय गठित एंटी रैगिंग समिति का पुनर्गठन वर्तमान डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता द्वारा नेशनल मेडिकल काउंसिल(एन एम सी) के मापदंड अनुसार किया गया था। उक्त समिति में संस्थागत सदस्यों, छात्र, अभिभावक, नॉन टीचिंग स्टाफ प्रतिनिधि के अलावा जिला कलेक्टर, एसपी के प्रतिनिधि को शामिल किया जाना है। डॉ गुप्ता ने बताया था कि इस पुर्नगठन से रैगिंग जैसी अवांछित प्रथा को खत्म करने में सहयोग मिलेगा। जन भागीदारी के साथ प्रशासन व मीडिया की भागीदारी छात्रों के लिए तथा कॉलेज के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इसके बावजूद रैगिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

इंदौर में भी सामने आया था रैगिंग का मामला
3 दिन पहले इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी रैगिंग का मामला सामने आया था। एंटी रैगिंग कमिटी को प्रारंभिक जांच में रैगिंग के कई सबूत मिले। इंदौर पुलिस ने कमेटी की अनुशंसा पर आज्ञा सीनियर स्टूडेंट्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीनियर स्टूडेंट फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स की 3 मार्च से रैगिंग ले रहे थे सीनियर स्टूडेंट अपने जूनियर्स को उनके साथियों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने को बाध्य करते थे।
ये भी पढ़ें : भोपाल में वर्दी को बदनाम करने वाले दो नकली पुलिसकर्मी वसूली करते गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications