Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झूठ की नई गारंटी देने से पहले राहुल गांधी बताएं पुराने वादों का क्या हुआ: BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा

MP BJP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल पर जमकर निशाना साधा हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता से कई वादे किए थे।

राहुल ने कहा था कि किसानों का दो लाख रुपये तक कर्ज माफ करेंगे, युवाओं को 4 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे, बहनों को गैस सिलेंडर पर 100 रुपये माफ करेंगे। कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये किए जाने की बात भी कांग्रेस ने कही थी। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिनों में अगर वादे पूरे नहीं हुए, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे।

VD Sharmas big statement in BJP office regarding Rahul Gandhis visit to MP Kalapeepal

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की 9.5 करोड़ जनता राहुल गांधी से यह पूछना चाहती है कि इनमें से कौन सा वादा मध्यप्रदेश में 15 महीने के लिए बनी कांग्रेस की सरकार ने पूरा किया है? राहुल गांधी झूठ की कोई नई गारंटी प्रदेश की जनता को दें, इससे पहले उन्हें बताना चाहिए कि पुराने वादों का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों के कारण प्रदेश के जो किसान डिफाल्टर हो गए थे, उन्हें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने 2200 करोड़ रुपये भरकर नॉन डिफाल्टर बनाया, ताकि उनका सम्मान बहाल हो सके।

15 महीने कहां थे राहुल गांधी?

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार का मुखौटा भले ही कमलनाथ रहे हों, लेकिन वह सरकार मि. बंटाढार के इशारों पर चलती थी। उस सरकार ने वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था और उसी सरकार के कारण कमलनाथ पर करप्शननाथ का टैग लगा है। उस सरकार के ही एक मंत्री उमंग सिंघार ने कहा था कि सरकार को सबसे बड़ा भू माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया यानी मिस्टर बंटाढार चला रहे हैं और वह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि टीआई रेट तय कर रहे हैं और पैसा ऊपर तक जा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए मिगलानी और मिस्टर कक्कड़ के यहां जब छापे पड़े तो 81 करोड़ रुपये मिले थे। राहुल गांधी से प्रदेश की जनता यह पूछना चाहती है कि उन 15 महीनों में जब करप्शननाथ की सरकार भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही थी, तब वो कहां थे? क्यों उन्होंने एक बार भी मध्यप्रदेश की तरफ पलटकर नहीं देखा?

VD Sharmas big statement in BJP office regarding Rahul Gandhis visit to MP Kalapeepal

कांग्रेस ने छीना गरीबों का हक

उन्होंने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने गरीबों का हक छीनने का काम किया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने प्रदेश के 2 लाख गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत किए थे, लेकिन कमलनाथ की सरकार ने मैचिंग ग्रांट न होने का बहाना बनाकर वो मकान लौटा दिए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलजी की सरकार ने गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने हर घर में नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया, जिसमें मध्यप्रदेश के लिए भी 248 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। लेकिन कमलनाथ सरकार ने इस पैसे का कोई उपयोग नहीं किया और पूरे 248 करोड़ लैप्स हो गए।

शर्मा ने कहा कि इसी योजना के तहत भाजपा की शिवराज सरकार ने 64 लाख परिवारों तक नल से जल पहुंचा दिया है और 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन गरीबों की छत कांग्रेस सरकार ने छीन ली, जिन लाखों परिवारों को पीने के साफ पानी से वंचित होना पड़ा, वो राहुल गांधी से ये पूछ रहे हैं कि आपकी सरकार ने ऐसा क्यों किया?

मध्य्रप्रदेश के लिए सौगातें लेकर 2 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे पीएम

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से मध्यप्रदेश में जो विकास हुआ है, जिस तरह लोगों के जीवन में बदलाव आया है, उसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की जनता के मन में बस गए हैं। लेकिन प्रदेश को जिस तरह से लगातार विकास की सोगातें मिल रही हैं, जिस तरह पीएम का स्नेह लगातार प्रदेश को मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री जी के मन में भी एमपी है। इसी के चलते पीएम मोदी एक बार फिर ग्वालियर-चंबल अंचल और मध्य्रप्रदेश के लिए सौगातें लेकर 2 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+