Uttar News: भतीजे की हुई फतेह, उत्तर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील की 27086 मतों से जीत

MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी भोपाल की हाई प्रोफाइल उत्तर विधानसभा सीट पर भी मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दे उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का प्रभाव माना जाता है, लेकिन अभी इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

आरिफ अकील के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने भाजपा के पूर्व मेयर आलोक शर्मा को 27086 मतों से चुनाव हरा दिया है। अभी रिजल्ट की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उत्तर सीट जीतने के बाद कांग्रेस मध्य में बढ़त बनाए हुए है। बाकी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त बना चुके हैं।

uttar Election Result 2023 Latest Update vote counting Winning Candidate bjp alok amir atif akil

उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील जो की मौजूदा विधायक आरिफ अकील के बेटे हैं। वहीं भाजपा से पूर्व महापौर आलोक शर्मा प्रत्याशी हैं। इसके अलावा विधायक आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील भी निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी वजह से इस सीट पर कांटे का मुकाबला हो गया था।

गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी, बैरसिया से विष्णु खत्री और नरेला से विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। बैरसिया में 13 राउंड की काउंटिग पूरी हो चुकी है। दक्षिण-पश्चिम में 6, मध्य में 9, उत्तर में 16, हुजूर में 11, नरेला में 12 और गोविंदपुरा में 8 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+