सूदखोर ₹5 लाख का कर्ज देकर महिला बैंक कर्मी से मांग रहा है ₹1.5 करोड़, भोपाल पुलिस ने दर्ज किया मामला
भोपाल के न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने सूदखोर से ₹5 लाख का कर्ज लिया था। जिसके बदले में अब तक उसको 77 लाख रुपए दे चुकी है। लेकिन सूदखोर डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहा है।
भोपाल, 8 सितंबर। राजधानी के अयोध्या नगर थाने में सूदखोरी को लेकर FIR दर्ज की गई है। न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने सूदखोर से ₹5 लाख का कर्ज लिया था। जिसके बदले में अब तक उसको 77 लाख रुपए दे चुकी है। लेकिन सूदखोर मानने को तैयार नहीं है। और उससे डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर महिला के पति और बच्चे को अगवा कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करने के बाद मीडिया के सामने गुहार लगाते हुए बताया कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो सुसाइड करने के अलावा उसके पास दूसरा रास्ता नहीं है।

वही कैची छोला के रहने वाले आरोपी सूदखोर रितेश पांडे ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज दिया। उसका दावा है कि स्वाति रघुवंशी ने करीब ₹45 लाख का कर्ज लिया है। लेकिन अब महिला उसका पैसा नहीं देना चाहती, इसलिए झूठी कंप्लेंट थाने में दर्ज कराई है। रितेश पांडे ने कहा कि महिला ने 30 लाख रूपए उसके अलग-अलग किस्तों में मेरे अकाउंट में ट्रांसफर किए। जिनके बदले वो मेरे घर आकर के फिर से उधार ले जाती थी।
महिला का आरोप सूदखोर ने ₹5 लाख की राशि को कर दिया ₹30 लाख
स्वाजी रघुवंशी ने पुलिस में लिखित शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 में उसने रितेश पांडे से ₹5 लाख उधार लिए थे। जिसका वे 2 परसेंट प्रति महीना सूदखोर रितेश पांडे को ब्याज दे रही थी। लेकिन कुछ समय बाद इस देश में ₹5 लाख की जगह राशि बढ़ाकर ₹30 लाख कर दी। इसके बाद सूदखोर रितेश ने उससे एक एग्रीमेंट भी साइन करा लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे ऑफिस के बाहर आकर परेशान करता है। घर के बाहर आकर गाली बकता है।
महिला ने बताया कि अगर रितेश को पैसा नहीं देती तो वह मेरे ऑफिस में आकर मुझे परेशान करता था। बता दे महिला बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करती है। महिला ने बताया कि उसने अपने परिचितों से और रिश्तेदारों से पैसे लेकर रितेश के बैंक खाते में पैसे डाले। लेकिन रितेश डेढ़ करोड़ रुपए की मांग कर रहा है। महिला के पास 1.5 करोड़ मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications