Bhopal News: टीटी नगर थाने के बाहर महिलाओं ने क्यों किया हंगामा, जीतू पटवारी और विश्वास सारंग का क्या है मामला

मध्य प्रदेश में पहली बार टीटी नगर थाने के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच सियासी ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, आज टीटी नगर थाने के बाद भाजपा मंत्री समर्थक महिलाओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

टकराव की स्थिति देख पुलिस को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नर्सिंग घोटाले को लेकर विधायकों के साथ टीटी नगर थाने में मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे।

Uproar of women outside TT Nagar police station case of Jitu Patwari and Vishwas Sarang

इसके बाद काफी देर तक पुलिस कांग्रेस नेताओं को समझने में जुटी रही इस बीच जैसे ही इस बात की खबर मंत्री विश्वास सारंग की महिला कार्यकर्ताओं को लगी तो वो बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने के लिए थाने पहुंच गई और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर आरोप लगने लगी। इसके बाद थाने के बाहर माहौल गर्मा गया। महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस नेताओं पर रेप सहित गंभीर मामले दर्ज हैं। अगर पुलिस को कार्रवाई करना है तो उन पर करें हमारे भैया मंत्री विश्वास सारंग पर कांग्रेस नेता झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

आखिर कांग्रेस नेता मंत्री विश्वास सारंग पर क्यों चाहते हैं कार्रवाई

बता दे 2019 में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद भाजपा की सरकार बनी थी और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया था। उनके मंत्रिमंडल में तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग को चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इसी दौरान नियमों को अनदेखा कर बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई। यानी कागजों पर संचालित नर्सिंग कॉलेज को मान्यता दी गई ,जबकि वास्तविक रूप से ऐसे कॉलेज संचालित नहीं थे और कई कॉलेजों में सिर्फ बिल्डिंग थी नर्सिंग कोर्स से संबंधित कुछ भी नहीं था। एडमिशन होने के बाद जब छात्रों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्हें लगा उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है।

Uproar of women outside TT Nagar police station case of Jitu Patwari and Vishwas Sarang

2021 में जब इस बात का खुलासा हुआ तो इसकी जांच सीबीआई को सौंप गई, लेकिन सीबीआई की जांच में उस समय हलचल मच गई। जब खुद सीबीआई अफसरों पर नर्सिंग घोटाले में रिश्वत लेने का आरोप लगा और जांच में वह सही निकला। इसके बाद इस मुद्दे को विधानसभा के सत्र में उठाया गया जहां पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ सदन में जमकर आरोप लगाए। नरसिंह घोटाले को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र में लगातार विपक्ष हंगामा करता रहा, इसके कारण विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा।

Uproar of women outside TT Nagar police station case of Jitu Patwari and Vishwas Sarang

सोमवार को जीतू पटवारी और NSUI कार्यकर्ताओं मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीएम हाउस का घेराव निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और लाठी चार्ज हुआ वाटर कैनन का प्रयोग किया। जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने टीटी नगर थाने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+