Datia News: अद्भुत है बालाजी भगवान की परंपरा, रंगपंचमी मेले में उमड़ता है भक्तों का सैलाब
भगवान बालाजी के बगीचे के पलास के फूलों से रंग उतारकर भगवान भास्कर को रंग चढ़ाकर मेले की शुरुआत होगी।

दतिया जिले में हर साल की भांति इस साल भी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 12 मार्च को भगवान बालाजी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रंग पंचमी मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य बात यह है कि इस दिन रविवार होने के चलते हजारों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। बुंदेलखंड के लोगों की आस्था के प्रतीक पंचमहल और सूर्य मंदिर में इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू हो चुकी है।
मेला शुरू होने से पहले भगवान बालाजी के बगीचे के पलास के फूलों से रंग उतारकर भगवान भास्कर को रंग चढ़ाया जाएगा। मेले में दुकान लगाने वाले व्यापारियों के पहुंचने का क्रम गुरुवार से ही देखा जा रहा है। पारंपरिक व उत्साह से मनाए जाने वाले रंगपंचमी मेले की शुरुआत भगवान भास्कर का पूजन कर सूर्य यंत्र पर रंग गुलाल डालकर शुरू की जाएगी।
सूर्य देव को रंग के अर्पण के साथ ही पूरे मंदिर क्षेत्र में रंगों की बारिश भी की जाएगी। श्रद्धालुओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से फगुआरों की टीम भी आएगी। नगरिया के गड़गड़ाहट पर फाग गाने भी भगवान को सुनाए जाएंगे। वहीं मेले में आने वाले महिलाएं बच्चे मंदिर के पीछे लगे झूलों का लुत्फ उठाएंगे और खेलकूद के खिलौने साज-सज्जा के सामान खरीदेंगे।












Click it and Unblock the Notifications