रविंद्र भवन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- मौत का खेला राहुल गांधी को क्यों स्वीकार

Bhopal news: राजधानी भोपाल में आयोजित वत्सल भारत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में लोगों को मौत के घाट उतार रही टीएमसी के साथ गठबंधन कर रही है।

स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 'पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। उसी तृणमूल के साथ कांग्रेस हाथ मिला रही है, क्या उनसे हाथ मिलाना मंज़ूर है उन्हें, जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं? मौत का यह खेला राहुल गांधी को क्यों स्वीकार है? ये प्रश्न उठता है'

Union Minister Smriti Irani said in Ravindra Bhawan - why accept Rahul Gandhis game of death

केंद्रीय महिला-बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्यमंत्री स्मृति ईरानी 'वत्सल भारत कार्यक्रम' में शामिल होने भोपाल आईं थीं। बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर केंद्रित यह कार्यक्रम भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा, चाइल्ड लाइन अब देशभर में प्रदेश की सरकारों के सुपुर्द किया जाएगा। अगर बच्चा मुसीबत में है और मदद की गुहार लगा रहा है, तो उसका फोन NGO के पास जाता है। ऐसी परिस्थिति में यह गहमागहमी होती है कि FIR कहां हो। नई व्यवस्था से बच्चे या बच्ची का फोन कॉल सीधा स्थानीय प्रशासन के पास पहुंचेगा। उसे जल्द मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कार्यक्रम में ने कहा कि 18 साल की बेटियों से रेप की वारदातें होती हैं, तब पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को अपनी जेब से उसके खाने-पीने और ठहरने का इंतजाम करना पड़ता है। हमारे मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि 74 करोड़ रुपए देशभर की ऐसी बेटियों को समर्पित करेंगे। महीने के 4 हजार रु. देंगे। 18 साल के बाद भी 23 साल की उम्र तक ऐसी बेटियों के संरक्षण का बीड़ा हमने उठाया है।

स्मृति ने कहा कि पहले बच्चा गोद लेने के लिए अभिभावक को कोर्ट में पेश होने के लिए मजबूर किया जाता था। वहां से ऑर्डर लेना होता था। पीएम मोदी के निर्देशानुसार जनता, कार्यकर्ता, प्रशासक से संवाद करने के बाद यह ध्यान में आया कि अभिभावक यह कहने लगा कि हम कोर्ट क्यों जाएं? जहां पर चोर-उचक्के, बलात्कार और कई घटनाओं के निर्णय होते हैं, बच्चे को गोद लेना तो पुण्य का काम है। अगर आप सरकार में हमारी सुविधा बढ़ाना चाहते हैं, तो आप यह अधिकार जिला प्रशासन को दे दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+