पथरिया में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिया जीत मंत्र, बोले- कांग्रेस के षडयंत्रों को विफल करें कार्यकर्ता

MP BJP News: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना भाजपा का लक्ष्य है। इसलिए विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण और विकास कर रहे हैं। हमें इन योजनाओं को इनके लाभों से वंचित लोगों तक ले जाना है, जानकारी देना है और इन योजनाओं से जोड़ना है, जिनका लाभ जनता पहले से ले रही है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को दमोह जिले के पथरिया में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आज मैं आपके सामने सांसद के रूप में नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में आया हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने कार्यों का सतत मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ही भाजपा की जीत का आधार हैं।

Union Minister Prahlad Patel attended the assembly conference of Damohs Patharia

कार्यकर्ताओं की मेहनत से सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि पार्टी का सदस्य बनना बहुत आसान हैं पर एक सफल कार्यकर्ता बनना बहुत मुश्किल कार्य हैं। कार्यकर्ताओं पर भरोसा ही जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और निष्ठा की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी बनी है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी केंद्र और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचकर जनता की सेवा में लगी हुई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना थोड़ा सा समय निकालकर अपने बूथ पर सरकार की योजनाओं, पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराकर उन्हें इनसे जोड़ना चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि अपने क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्य सीखें, क्योंकि वो चलती फिरती पाठशाला हैं।

कांग्रेस के षडयंत्रों को विफल करें कार्यकर्ता

पटेल ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें विकास के काम कर रही हैं, जनकल्याण के काम कर रही हैं और हमारी महान संस्कृति की रक्षा का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के मोह में कांग्रेस और विरोधी दल हमारे खिलाफ लगातार षडयंत्र रच रहे हैं। दुष्प्रचार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को अपने स्तर पर इन षडयंत्रों को समझना है और जनता के बीच जाकर सचाई बताना है, ताकि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस भ्रमजाल में न उलझे।

सम्मेलन का संचालन विधान सभा संयोजक देवी सिंह नंदरई ने किया और आभार जिला महामंत्री विधान सभा प्रभारी रामेश्वर चौधरी ने व्यक्त किया। इस सम्मेलन में जिला महामंत्री गोपाल पटेल, शिवचरण पटेल चंद्रभान पटेल, अरविंद उपाध्याय, सुरेश पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, जयराम असाटी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+