MP Election: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोहागपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया सम्बोधित

MP Election 2023: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा के सेमरी मण्डी में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि BJP का कार्यकर्ता विचार के लिए काम करता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हमारा ध्येय है। भाजपा का सदस्य होने के नाते आज हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए रात-दिन कार्य करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनैतिक सफ़र जनसंघ से शुरू हुआ और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो इसके पीछे विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले हमारे हजारों कार्यकर्ताओं का त्याग और समर्पण है। विचारधारा आगे बढे और राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचे इसके लिए हम लोग दिन रात एक कर काम करते है।

Union Minister Prahlad Patel addressed the workers conference of Sohagpur Assembly

प्रहलाद पटेल कहा कि BJP सत्ता के लिए नहीं देश के लिए करती है, क्योकि हमारे लिए राजनीति राष्ट्र प्रथम जिसके बाद दल और अंत में हम स्वयं को रखते है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरुरी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर बीजेपी विजयी हो इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्त्ता की है। जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तबसे हमारा सिंचाई का रकबा बढ़ गया है। मोदी का लक्ष्य है कि 2024 तक हर घर में नल से जल तक पहुंचाना है।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हर गांव को मुख्य मार्गो से जोड़ा है। आज आपकी वोट की ही ताकत है जो धारा 370 हट सकी, तीन तलाक कानून बना एवं भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह ने 412 ग्रामों में विकास की गंगा बहायी है।

केन्द्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है। इसका लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश बीमारू प्रदेश कहलाता था। चारों और अंधकार था और चलने के लिए सड़क नही थी। 2003 में जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर था। आज यह बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।

पटेल ने कहा कि कांग्रेस राज मे मात्र 5 हजार मेगांवाट बिजली का उत्पादन था और आज 28 हजार मेगावाट उत्पादन हो रहा है। किसानों को सम्मान निधि मे 12 हजार रूपये दिए जा रहे है। जो पहले कभी किसी सरकार ने नहीं दिया। आज भाजपा के शासन काल में प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है। इसलिए केन्द्र और प्रदेश सरकार के कार्य से जनता को अवगत कराकर उन्हें लाभ दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र का अनुसरण कर कार्यकर्ता पार्टी को जिताने का सकल्प लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+