MP News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का CM मोहन यादव को पत्र, लिखी बेहद भावुक बात
मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल देखने मिल रही है, जहां नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शासकीय आवास को आवंटित करने की बात कही है। साथ ही सिंघार ने इस पत्र में एक शासकीय आवास का जिक्र भी किया है।
यह वही आवास है, जो एक समय में उपमुख्यमंत्री स्व. जमुना देवी को आवंटित था। वहीं अब उमंग सिंगार ने इस शासकीय आवास को खुद के लिए आमंत्रित करने का निवेदन CM मोहन यादव से किया है।

सिंघार ने पत्र में लिखी ये बात
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अपने पत्र में लिखा की, शासकीय आवास क्रमांक बी-9, 74 बंगला म.प्र. के आदिवासी वर्ग की महान नेता एवं प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री स्व. जमुना देवी को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वर्षों आवंटित रहा। वे आदिवासी समुदाय की नेता होने के साथ-साथ मेरी बुआ भी थी और बचपन से ही इस बी-9 शासकीय आवास में मैंने उनको दिन-रात प्रदेश के सर्वहारा वर्ग की सेवा में प्राणप्रण से जुटे देखा है। भावनात्मक रूप से मेरा इस शासकीय आवास से लगाव भी है।अतः आपसे अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मुझे उक्त शासकीय आवास आवंटित कर अनुग्रहित करने का कष्ट करें।
कौन हैं उमंग सिंघार?
उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंगार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं सिंगार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उमंग सिंगार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंगार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंगार निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले सिंगार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
ये भी पढ़े- Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से प्रभावित हुई रजिया बी, धर्म बदलकर बनी नंदनी












Click it and Unblock the Notifications