मैं नहीं कहूंगी कि आप लोधी हो तो भाजपा को वोट दो, आप अपना सम्मान और हित देखकर वोट करना : पूर्व CM उमा भारती
एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा ब्यान, बोली चुनाव के समय मेरी फोटो दिखाकर लोधिओं के वोट लिए जाते है, मैं भाजपा के लिए वोट मांगूगी क्योंकि मैं पार्टी की निष्ठावान सिपाही हूं, फिर भी आप अपना हित देखकर वोट देना।

बीजेपी नेता और पूर्व सीएम उमा भारती इन दिनों एमपी सरकार और बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी करती हुई नजर आ रही है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उमा भारती ने लोधी समाज के सम्मेलन में कहा कि - मैं नहीं कहूंगी कि आप लोधी हो तो भाजपा को वोट दो। आप अपना मान सम्मान और अपने हित देखकर वोट करना। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मेरी फोटो दिखा कर लोधियों के वोट लिए जाते हैं। चुनावी सभाओं में भाजपा के लिए मैं वोट मांगोगी, क्योंकि मैं पार्टी के निष्ठावान सिपाही हूं। फिर भी आप अपना हित देखकर वोट देना, क्योंकि आप भाजपा के निष्ठावान सिपाही नहीं है। उमा ने लोधी समाज के परिचय सम्मेलन में क्या कुछ कहा, विस्तार से जानिए पूरी खबर...
Recommended Video

खुलकर बोली पूर्व सीएम उमा
उमा भारती ने यह बयान भोपाल के मानस भवन में आयोजित लोधी लोधा समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में दिया था। जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में उमा भारती खुलकर बोलती हुई नजर आई। उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान बीजेपी के विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी और विधायक जालम सिंह पटेल भी मौजूद थे।

जिसने आपका सम्मान रखा हो उसी को वोट देना
लोधी समाज के सम्मेलन में उमा भारती ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी के मंच पर आऊंगी लोगों से वोट भी मांगूंगी। मैं कभी नहीं कहती कि लोधी हूं तुम भाजपा को वोट करो। मैं तो सबको ही कहती हूं कि भाजपा को वोट करो क्योंकि मैं पार्टी के निष्ठावान सिपाही हूं। मैं आपसे नहीं कहती कि आप पार्टी के निष्ठावान सिपाही रहो। आपको अपने हित खुद देखना है। हम प्यार के बंधन में बने, लेकिन राजनीति के बंधन से आप आजाद हैं। चुनाव के समय मैं आऊंगी और उम्मीदवार के पक्ष में बोलूंगी। वोट भी मांगूंगी लेकिन, आपको उसी उम्मीदवार को वोट देना है, जिसने आपका सम्मान रखा हो, जिसने आपको उचित स्थान दिया हो।

27 सीटों पर लोधी समाज का वर्चस्व
उमा भारती ने लोधी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट बहुत है करीब 50 विधानसभा सीटें ऐसी जिसमें से 27 सीटों में आप जिसको चाहे उसको जिता सकते हैं। राजस्थान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ दिया जाए तो 30 से 40 लोकसभा सीटों पर लुधिया का अधिपत्य है। आपको मेरा और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह जी का वैसे तो फोटो कभी नहीं दिखाते, लेकिन चुनाव में जरूर दिखाया जाएगा। कल्याण सिंह का भी यही हाल है उनकी फोटो भी चुनाव के समय दिखाई जाती है।

उमा ने लोधी समाज को दी सलाह
उमा भारती ने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि जब मैं चुनाव में प्रचार करने आती हूं तो मेरा आग्रह है कि मुझे फोन नहीं करना कि यहां मत आइए। मुझे सब जगह जाना होता है, लेकिन भाषण सुनने के बाद भी आपको तय करना है कि आप को वोट देना है या नहीं। मैंने कई बार कहा है कि मेरा फोटो देखकर भाषण सुनकर वोट नहीं देना है। मैं आपको गिरवी नहीं रख सकती। चुनाव प्रचार के समय आपका दिल भी कहता है कि हमारा नेता जिधर, हम भी उधर। नहीं, आपको अपने अधिकार और शान के लिए लड़ना है। आज मैं आपको बोल रही हूं मैं किसी जाति की नहीं हूं। सन्यासी की जाति नहीं होती, लेकिन किसी जाति का तो मुझ पर अधिकार है। जिसने मुझे पाल पोस कर बड़ा किया है। मैं अपने वंश और कुल को कैसे ठुकरा सकती हूं। उसका खून तो मेरे अंदर बह रहा है। उसे मैं कैसे नकार सकती हूं। ऐसा करने पर मेरा वजूद ही मिट जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications