बैतूल में दो महिलाओं के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़, महिला ने मनचलों को सिखाया सबक
बैतूल में दो महिलाओं के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद एक महिला ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बैतूल,11 जून। मध्यप्रदेश के बैतूल में 2 मनचले युवकों की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन युवकों ने 2 महिलाओं से छेड़छाड़ की थी और उससे नाराज होकर महिलाओं ने इन युवकों को सबक सिखा दिया। महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की है।
Recommended Video

महिला ने चप्पल मारते मारते युवक को नीचे गिरा दिया
पिटाई का यह वीडियो बैतूल शहर के कोठी बाजार इलाके के थाने चौक का है। मामला गुरुवार की देर शाम का है जहां एक महिला हाथ में चप्पल लेकर पहले एक युवक पर टूटी और चप्पल मारते मारते युवक को नीचे गिरा दिया और फिर उस पर चप्पलों की बारिश कर दी । मामला यही नही रुका नाराज महिला ने दूसरे युवक पर भी चप्पले बरसा दी । काफी देर तक नजारा चलता रहा युवक ने महिला से माफी मांगी तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ । मांजरा देख रहे लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।

महिला पर की अश्लील टिप्पणी
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बाजार से खरीददारी कर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच शिवदीन निवासी मलाजपुर और संतोष निवासी सेहरा भग्गूढना ने महिला से पहले अश्लील टिप्पणी की। महिला ने इसका विरोध किया महिला ने दोनों मजनुओं पर आक्रामक तेवर दिखाते हुए बारी-बारी से दोनों मजनुओं की चप्पल से पिटाई कर दी।

माफी मांगने पर भी नहीं रुकी महिला
अश्लील कमेंट करने वाले युवकों ने महिला से माफी मांगी, लेकिन महिला ने माफ नहीं किया। इसके बाद महिला ने तुरंत चप्पल उतारी और एक युवक को पकड़कर लगातार चप्पलों से पीटा शुरू कर दिया। उसे जमीन पर गिरा दिया और लाते मारी। इतनी देर में दूसरा युवक घबराकर हाथ जोड़कर उससे माफी मांगने लगा, लेकिन महिला उसके चेहरे पर ही चप्पल मारने लगी।

टीआई अपाला सिंह ने कहा- नहीं आई कोई शिकायत
बैतूल कोतवाली टीआई अपाला सिंह ने बताया कि युवकों की महिला द्वारा की गई पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन कोतवाली में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराने आया। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications