दो महिलाओं से अवैध संबंध में गई जान, भड़के आशिकों ने युवक को उतारा था मौत के घाट

सतना, 4 जून: रामपुर बाघेलान थाना इलाके के करुआ नाला रामनगर में बोरी में बंद मिले युवक के क्षत-विक्षत शव मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मुकेश मिश्रा (32) पिता शारदा प्रसाद मिश्रा की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर सतना में की गई थी। उसके बाद उसके शव को बोरी में बंद कर करीब 25 किमी दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने कोलगवां थाना इलाके के आदर्श नगर हवाई पट्टी निवासी शहनाज बानो (35) पति मो. रसीद व सुधा सोनी (40) पति महेश प्रताप सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिलाओं के कथित आशिकों आरोपी हेमू पाल, अजीत साकेत व छोटू सोनी निवासी टिकुरिया फरार चल रहे हैं। यह बात सामने आई कि ये आशिक इस बात से भड़के हुए थे कि उनके रहते प्रेमिकाओं ने अन्य युवक से संबंध बना लिया। युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसके खिलाफ थानों में प्रकरण दर्ज थे।

Satna crime

कुत्ते नोंच रहे थे शव

मुकेश मिश्रा का शव करुआ नाला के पास 1 जून की रात मिला था। बोरी में बंद किसी वस्तु को कुत्तों द्वारा घसीटते देखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। हत्या जैसी गंभीर वारदात के चलते एसपी आशुतोष गुप्ता ने एएसपी सुरेन्द्र जैन, डीएसपी ख्याति मिश्रा के निर्देशन में टीम गठित कर सायबर सेल को काम पर लगाया था। कार्रवाई में टीआइ संदीप चतुर्वेदी, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह, एफएसएल से अनिल विश्वकर्मा व अन्य रहे।

पुलिस ने बताया

मुकेश के शारीरिक संबंध दोनों महिलाओं से थे। जब उनको बाद में पता चला कि मुकेश दोनों से संबंध बनाकर धोखा दे रहा है तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों महिलाओं ने अपने आशिकों को बुलाकर 30-31 मई की दरमियानी रात युवक की हत्या कर दी। मुकेश को पांचों ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मुकेश के मरने पर शव को कहीं दूर ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरा गया। रास्ते में नदी मिलने पर शव को उसमें फेंकने के लिए बोरी में पत्थर भी भरे गए। देर रात हेमू पाल, अजीत साकेत व छोटू सोनी ने वाहन से बोरी में बंद शव को ले जाकर रामनगर में भोले सिंह का बगीचा के पास केरुआ नाला रोड के किनारे फेंक दिया। बताया गया कि मामले में अभी पूरी साजिश का खुलासा नहीं हुआ है। बाकी तीन आरोपियों के पकड़ में आने से हत्या से पूरा पर्दा उठेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+