Bhopal: गाजियाबाद से भोपाल आकर ठगी करने वाले शातिर ठग पकड़ाए, स्कूटी और 11 मोबाइल बरामद

राजधानी भोपाल में गाजियाबाद से आकर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी सस्ते दामों में मोबाइल का लालच देकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

गाजियाबाद से भोपाल आकर ठगी करने वाले शातिर ठग पकड़ाए

राजधानी भोपाल में मोबाइल कवर की आड़ में लोगों से ठगी की वारदात करने वाले शातिर जाल सालों को टीटी नगर थाना पुलिस ने धर दबोचा है आरोपियों ने ठगी की वारदात को अंजाम देते वक्त एक युवक के हाथ से नगदी लूट ली थी। वारदात का पता चलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सड़क मार्ग से स्कूटी लेकर शहर में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल एक स्कूटी और नगदी बरामद कर ली है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भोपाल आकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक राहतगढ़ जिला सागर के रहने वाले उमर फारुख कुरैशी के बेटे लाल मिया बीजेपी कार्यालय में टेंट लगाने का काम करते हैं। वह बीजेपी कार्यालय में ही रहते हैं। सोमवार दोपहर मेला देखने बीजेपी कार्यालय से निकले थे। जब वे जवाहर चौक स्थित स्मार्ट रोड पर पहुंचे, तो उन्हे स्कूटी सवार दो अज्ञात लोगों ने रोक लिया। आरोपियों ने उन्हे महंगा मोबाइल सस्ते दामों में बेचने की बात कही। इस पर युवक ने मोबाइल खरीदने के लिए हामी भर दी। मोबाइल का सौदा ₹15 हजार में तय हुआ। आरोपियों ने एक काले रंग के कवर में कांच का टुकड़ा रखकर युवक को दे दिया।

गाजियाबाद से आकर दे रहे थे वारदातों को अंजाम

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 32 साल हैं। दोनों स्कूटी लेकर ठगी की वारदात कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने मथुरा, ललितपुर, झांसी, दतिया, ग्वालियर, सागर में भी इसी तरह से मोबाइल कवर की आड़ में लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है आरोपियों ने पिछले 3 दिनों में भोपाल के हनुमानगंज, शाहजहानाबाद और गौतम नगर में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+