Bhopal News: पत्नी से परेशान युवक ने आधी रात में बच्चों के सामने खुद को मारी गोली, कोलार थाना क्षेत्र की घटना
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार रात को एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात युवक अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचा हुआ था। जहां उसने पत्नी के सामने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी झगड़ा होने के चलते 3 साल से बच्चों के साथ दूसरी कॉलोनी में अलग रह रही थी।
शनिवार देर रात युवक बच्चों से मिलने पत्नी के घर पहुंचा था। जहां पर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि कजलीखेड़ा का रहने वाला 45 वर्षीय अरविंद शुक्ला एक निजी अस्पताल के एनजीओ में नौकरी करता था।

शादी के बाद से ही उसकी उसकी पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया था। अनबन की वजह से उसकी पत्नी 3 साल से अपने दो बच्चों को अलग रहकर कोलार रोड स्थित आइबीडी कॉलोनी में रहने लगी थी। वे कॉस्मेटिक सामान बेचने की दुकान पर काम करती है।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे अरविंद अपने बच्चों से मिलने आईबीडी कॉलोनी पहुंचा था। वह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होने लगा इस पर अरविंद काफी गुस्से में आ गया और उसने कट्टा निकालकर अपनी कनपटी पर लगा लिया। उसने पत्नी को बोला कि वह खुद को गोली मार लेगा, लेकिन विवाद बढ़ा और उसने खुद को गोली मार ली। इससे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
परिचितों की माने तो शादी के बाद से उसकी पत्नी हर रोज उससे झगड़ा करती थी। जिससे वे डिप्रेशन का शिकार हो गया था। कई बार उसने अपनी पत्नी को समझने की कोशिश की लेकिन उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी, जिससे वे पति से अलग होकर दूसरी कॉलोनी में अलग घर लेकर रहने लगी। दिवाली का समय था ऐसे में अरविंद अपने बच्चों से मिलने उसके घर पहुंचा था लेकिन विवाद होने के चलते उसने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications