मध्यप्रदेश में 1 दर्जन से अधिक IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, इंदौर और भोपाल के पुलिस कमिश्नरों की अदला-बदली

एमपी में गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए। भोपाल पुलिस कमिश्नर का इंदौर और इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का भोपाल ट्रांसफर कर दिया गया है।

Transfer of more than a dozen IPS officers in Mp, exchange of police commissioners of Indore and Bhopal

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़े लेवल पर सर्जरी की गई है। गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए आदेश के अनुसार इंदौर और भोपाल के पुलिस कमिश्नर की अदला-बदली की गई है। इसके साथ ही कई संभागों के आईजी भी बदले गए हैं। गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। भोपाल के पुलिस कमिश्नर मरकंद देउस्कर का ट्रांसफर इंदौर हो गया है। वही इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र का तबादला भोपाल कर दिया गया है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ योगेश मुद्दल को तकनीकी सेवाएं का एडीजी बनाया गया है। जी अखेतो सेमा को एडीजी जेल बनाया गया है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मरकंद देउस्कर इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। अभी वे भोपाल में पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

नर्मदा पुरम जोन के आईजी दीपिका सूरी का भी तबादला हो गया है उनकी आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय के रूप में पोस्टिंग हुई है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रमोद वर्मा सागर जोन के आईजी बनाए गए हैं। इसके साथ ही अभय सिंह को भोपाल देहात जोन का आईजी बनाया गया हैं।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्रा राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर होंगे। इससे पहले भी इंदौर में पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही रिचार्ज बली होशंगाबाद जॉन के नए आईजी होंगे। वही सुशांत कुमार सक्सेना चंबल जोन के आईजी होंगे। गौरतलब है कि इंदौर और भोपाल में पहली बार कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ था और पहली बार ही दोनों जगह पर कमिश्नर का ट्रांसफर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+