MP में विधानसभा सत्र से पहले 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए, IAS संदीप माकिन को बनाया गया दतिया DM
MP Transfer News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ी सर्जरी की गई है। दरअसल सरकार ने 6 जिलों में कलेक्टरों के तबादले किए है। इन तबादलों में गृहमंत्री का गृह जिला दतिया भी शामिल है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव संदीप माकिन को दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
बता दे सरकार ने सोमवार को 6 जिलों के कलेक्टर के तबादले किए हैं। इनमें दतिया, श्योपुर,टीकमगढ़, अलीराजपुर, अशोकनगर और आगर मालवा जिले शामिल है। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है।

नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग में अपर आयुक्त रहे अवधेश शर्मा टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर होंगे। जबकि टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को अशोक नगर का डीएम बनाया गया है। वहीं अशोकनगर की कलेक्टर उमा महेश्वरी मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर मंत्रालय पदस्थ किया गया हैं। इसके अलावा श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर भेजा गया हैं।
अलीराजपुर जिले में कलेक्टर रहे राघवेंद्र सिंह को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है। आगर मालवा के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को मंत्रालय में बतौर उपसचिव पदस्थ किया गया है। इंदौर के अपर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
11 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र
बता दे 11 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के 1 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सदन की बैठके पूरे 5 दिन तक संचालित हो, इसके लिए आम सहमति बनाने की कोशिश की गई। क्योंकि 15वीं विधानसभा का ये अंतिम सत्र है, ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष भी चाहते हैं कि सत्र की पूरे दिन बैठक हो।













Click it and Unblock the Notifications