Bhopal News: भोपाल के 50 से ज्यादा इलाकों में ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, इन इलाकों में जाने से बच्चे
Bhopal news: राजधानी भोपाल में आज शाम को जगह-जगह रावण दहन होगा। इसके चलते शहर के 50 से ज्यादा इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। शाम के वक्त हर रास्ते पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहे किया गया है। दोपहर 2:00 बजे से सभी भारी बानो का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
खजुरी बाईपास, मुबारक चौराहा, नया बाईपास, लंबाखेड़ा, चोपड़ा कला बाईपास, पटेल नगर, भानपुर, बेस्ट प्राइस करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा सुभाष नगर फाटक जिंसी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर, मिसरोद, 11 मील से भारी वाहन शहर में एंट्री नहीं कर सकेंगे।

ऐसे रहेगा डायवर्सन प्लान
भानपुर से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल टू व्हीलर वाहन आ सकेंगे जो रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। नादरा बस स्टैंड या डीआईजी बंगला की तरफ जाने के लिए बेस्ट प्राइस तिराहा, जेपी नगर तिराहा, गणेश मंदिर छोला अंडर ब्रिज होकर नादरा की ओर जा सकेंगे। विदिशा या बेरसिया की ओर से नादरा बस स्टैंड या पुतलीघर बस स्टैंड की तरफ जाने वाली बसें भानपुर वह बेस्ट प्राइस तिराहा तक आ सकेंगी। भेल दशहरा मैदान में रावण दहन के दौरान चेतक ब्रिज, अन्ना नगर, कैरियर कॉलेज BHEL गेट नंबर 6 तक सिक्योरिटी लाइन तिराहा, हेमा स्कूल से अन्ना नगर तक यातायात का अधिक दबाव रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications