Bhopal accident News: शादी में जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत व 12 घायल
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 12 महिलाएं घायल बताए जा रही है। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक विष्णु खत्री मदद के लिए अस्पताल पहुंचे।
वन इंडिया से बातचीत में विष्णु खत्री ने बताया कि मेरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोड़िया सनखेड़ा में हुई दुःखद दुर्घटना सामने आई है। जिसमें दो लोगों के मृत एवं घायल होने का समाचार मिला था। जिसके बाद सिविल हॉस्पिटल बैरसिया एवं जनरल हॉस्पिटल पहुचकर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बेरसिया थाना पुलिस ने जानकारी दे तो बताया कि ग्राम गुड़िया सनखेड़ा गांव की महिलाएं शुक्रवार सुबह ग्राम भैसोंदा में शादी के कार्यक्रम के लिए जा रही थी। करीब 14 से 15 महिलाएं एक ही ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठी हुई थी सुबह करीब 5:45 बजे ट्रैक्टर ट्राली जैसी ग्राम कचनारिया गोड़िया सनखेड़ा के बीच मोड पर पहुंची और अनियंत्रित होकर पलट गई ट्राली पलटने से उसमें बेटी सभी महिलाएं ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गई फांसी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला केसरबाई और चतुर बाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में घायलों को बेरसिया और भोपाल के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications