Bhopal News: बेटी से प्रताड़ित बूढ़े मां-बाप ने 4 माह बाद आज किया भरपेट भोजन, पुलिस ने बयान किए दर्ज
Bhopal News: राजधानी भोपाल में बेटी की प्रताड़ना के शिकार वृद्ध माता-पिता की हालत में अब सुधार होने लगा है। उनका मानसिक विकलांग बेटा भी 4 महीने बाद खुलकर सांस ले रहा है। तीनों अस्पताल में स्वस्थ होने लगे हैं। बुजुर्ग पिता जो 2 दिन पहले तक हिलने की हालत में भी नहीं थे। आज सुबाह अस्पताल के बिस्तर पर स्वयं उठ कर बैठे, हालांकि उनकी कमर में अभी भी दर्द बना हुआ है। वह चलने फिरने से मोहताज है।
मां के पूरे शरीर पर चोटों के निशान देखकर इलाज कर रहे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की आंखें भी भर आई। फिलहाल वृद्धों का सहारा केवल पुलिस और अस्पताल स्टाफ ही बना हुआ है। वहीं हबीबगंज पुलिस इस मामले में अब वृद्ध जनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह उनके परिजनों वृद्ध जनों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। जहां सी एस सक्सेना और उनकी पत्नी कनक सक्सेना ने उनसे घर जाकर कुछ कपड़े लाने की बात कही वृद्धों का मानसिक रोगी बेटा विक्की भी अस्पताल में है उसे स्टाफ नहीं मिलाया और दूसरे कपड़े पहना दिए है। वृद्धों की आंखों से अब भी बंधक रहने के दौरान कि यह मंजर ओझल नहीं हो रहे हैं। बार-बार बेटी की करतूतों को याद कर कर रो रहे हैं।
अस्पताल स्टाफ ने दिलासा देता है। जिंदगी को नए सिरे से जीने की समझाइश देता है। सीएस सक्सेना ने बताया कि बेटी निधि ने 4 महीने से बंधक बनाकर रखा था। उन्हें किसी से मिलने भी नहीं देती थी। घर से जाने की एवज में वह तीन करोड़ रुपए मांग रही थी। नहीं देने पर इतना पीटा कि वह बेड से नहीं उठ पा रहे थे। नवासा मैथिल सक्सेना भी उनके साथ जानवरों की तरह सलूक करता था। वे मानसिक रोगी मामा को उनकी आंखों के सामने बेरहमी से पीटा था।
बता दे आरोपी बेटी रोजाना मााता-पिता के साथ मारपीट करती थी। यहां तक की वृद्ध दंपत्ति व उनके बेटे को 24 घंटे में एक ही बार खाना देती थी। हबीबगंज थाना पुलिस ने कल आरोपी मां-बेटे पर बंधक बनाकर रखने मारपीट करने सहित भरण पोषण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया था कि E- 7/77 अरेरा कॉलोनी निवासी सीएस सक्सेना (80) वर्षीय बैंक में उच्च पद से रिटायर्ड है। यह अपनी पत्नी कनक सक्सेना और मानसिक रोगी बेटा विक्की सक्सेना के साथ रहते हैं। उनकी बेटी निधि सक्सेना और नाती निखिल सक्सेना करोड़ों रुपए की कीमत के मकान पर कब्जा करने की नियत से उनके साथ रह रहे थे। निधि की शादी भारतीय सेना के एक कर्नल से हुई थी निधि उसे छोड़कर मां-पिता के घर में रह रही है। बीते 4 महीनों से निधि ने अपने बेटे निखिल के साथ मिलकर पिता सीएस सक्सेना व माता कनक सक्सेना और भाई विक्की सक्सेना को मकान की पहली मंजिल में स्थित एक कमरे में कैद कर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications