नए साल पर भोपाल में मेंडोरा के पास टाइगर के मूवमेंट से इलाके में फैली दहशत, एरिया में अलर्ट जारी : Bhopal News
नए साल पर भोपाल के मेंडोरा इलाके में बाघ में अपने मूवमेंट से देहशत फैल गई है। वन विभाग की तरफ से एरिया में अलर्ट जारी किया गया है और सर्चिंग की जा रही है।
नए साल में राजधानी भोपाल में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी में आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी है। केरवा क्षेत्र के मेंडोरा में बाघ के मूवमेंट से इलाके में दहशत का आलम है। केरवा के पास बाग कई दिनों से घूम रहा था लेकिन अब वे वहां से आगे निकलकर गिद्ध प्रजनन केंद्र के पास पहुंच गया है। बाघ की इस एरिया में मूवमेंट होने के बाद वन विभाग ने एरिया में अलर्ट जारी कर दिया है। इस एरिया की सुबह से ही वॉचिंग की जा रही है। समरधा रेंज के रेंजर शिवपाल पेपरदे के अनुसार ये एरिया बाघ के मूवमेंट का ही है। क्योंकि आस पास के जंगल में वे अक्सर नजर आता है। पर उसके शहरी एरिया की तरफ मूवमेंट होने के संकेतों को तलाशा जा रहा है।

केरवा स्थित ग्राम दौलतपुर विपश्यना केंद्र के पास स्थित वन भूमि में वन विभाग द्वारा घोषित बाघ परिभ्रमण क्षेत्र घोषित किया गया। लेकिन इस क्षेत्र में लगी 10 फीट ऊंची जालियों के अंदर घुसकर वन माफिया ने बड़े पैमाने पर खनन किया है। खनन के कारण यहां के एक बरसाती नाले का प्राकृतिक स्वरूप भी बदल गया है। एक माफिया द्वारा यहां पर खनन के लिए मशीनरी का उपयोग भी किया जा रहा है। खनन स्थल पर बाघ के फेंसिंग तार को तोड़कर महीनों से अवैध खनन चल रहा है, जबकि इस जगह पर प्रतिदिन वन विभाग का गश्ती दल गश्त करता रहता है। पर उसने इस पर ऑब्जेक्शन नहीं लिया है। इतना ही नहीं यहां की मुरम को खोदकर पास के खेतों में डाला जा रहा है।
मैनिट कैंपस में कई दिनों तक बाघ ने फैलाई थी दहशत
बता दे पिछले साल अक्टूबर माह में मैनिट कैंपस के अंदर टाइगर ने अपनी दहशत फैला दी थी। मैनिट कैंपस में कई दिनों तक छात्र "बाघ" की दहशत के चलते कैद हो गए थे। करीब 2 हफ्ते तक बाघ मैनिट कैंपस के अंदर में घूमता रहा। इस दौरान उसने मवेशियों का शिकार भी किया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जिसके बाद बात को पकड़ा गया था और उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। अब एक बार फिर टाइगर ने भोपाल शहर की तरफ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। इसके अलावा राजधानी के भोज यूनिवर्सिटी में भी अक्सर बाकी चहल पहल दिखाई देती है।












Click it and Unblock the Notifications