Bhopal latest news : पाउडर से जेवर और पीतल के बर्तन चमकाने के बहाने सोने की चैन लेकर फरार हुए ठग
भोपाल में शातिर ठग सक्रिय हो गए हैं ऐसे शातिर ठग गहने चमकाने के नाम पर घर पर आते हैं और अकेली महिलाओं को देखकर सस्ते दामों में गहने चमकाने का झांसा देकर उनके जेवरात लेकर चंपत हो जाते हैं।
राजधानी भोपाल में सोने चांदी के जेवरात व पीतल के बर्तन चमकाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर ठग सक्रिय हो गए हैं। मिसरोद थाना क्षेत्र के मधुबन बिहार झरनेश्वर कॉलोनी में महिला को घर में अकेला पाकर दो युवकों ने उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर ठगों ने महिला से पीने का पानी मांगा और थोड़ी देर बाद सोने की चैन लेकर चंपत हो गए।

बताया जा रहा है कि ठगों ने महिला से सोने चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन साफ कर चमकाने की बात कही। इस पर महिला ने अपने गले से सोने की एक तोला वजनी चैन उतारकर शातिर जालसाजों को साफ करने को दे दी। इस बीच एक युवक ने पीने के लिए पानी मांगा, जब महिला पानी लेकर लौटी तो आरोपियों ने कागज की पुड़िया बनाकर उन्हें दी और बताया कि इस पुड़िया के अंदर आपकी चेन पाउडर में रखी है,जिसे थोड़ी देर बाद निकाल लेना। तब तक वे साफ होकर चमक जाएगी। महिला ने थोड़ी देर बाद पुड़िया खोलकर देखी तो उसमें सिर्फ पाउडर था और चेन गायब थी। ठगी का अहसास होने के बाद महिला ने घर के बाहर आकर देखा तो दोनों आरोपी गायब हो चुके थे। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी और पति व बेटी के लौटने पर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
मामा भांजे पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटा
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मेला देख कर लौट रहे मामा भांजे के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूट लिया। एसआई मुकेश स्थापक ने बताया कि हरिजन मोहल्ला खजूरी कला के रहने वाले अरुण कुमार अहिरवार कार वॉशिंग का काम करते हैं। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात में सीहोर से आए अपने भांजे मनीष के साथ बीएचएल दशेरा मैदान में आयोजित भोज पाल उत्सव मेला घूमने आया था। दोनों रात करीब 10:45 बजे मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे सेंट जेवियर स्कूल के सामने से होते हुए अवधपुरी तिराहा पहुंचे। इसी दौरान वहां टॉयलेट के लिए रुके। इसी दौरान जंबूरी मैदान से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। अरुण पर चाकू से हमला कर दिया और उसका मोबाइल लूट लिया।












Click it and Unblock the Notifications