CM शिवराज की पत्नी साधना सिंह के खिलाफ अनर्गल बोलना इस कांग्रेस नेता को पड़ा भारी
मानहानि के केस में कांग्रेस नेता अजय सिंह को कोर्ट ने दोषी माना हैं बता दे 9 साल पहले अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की थी।
भोपाल, 1 मई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के खिलाफ अनर्गल बातें बोलना भारी पड़ गया है। दरअसल अजय सिंह के बयान को कोर्ट ने आपत्तिजनक माना है। बता दे 9 साल पहले दिए गए इन बयानों पर कोर्ट ने कांग्रेस नेता अजय सिंह को दोषी मानते हुए सजा भी सुनाई। शनिवार को आए फैसले में अजय सिंह को अदालत खत्म होने तक खड़ा रहने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने उन पर ₹10 हजार का जुर्माना भी किया है।

ऐसा क्या बयान दिया था अजय सिंह ने जिसको कोर्ट ने आपत्तिजनक माना
दरअसल 9 साल पहले 2013 में अजय सिंह एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साधना सिंह और CM शिवराज सिंह चौहान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद खरगोन में भी अजय सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम हाउस में नोट गिनने की मशीन लगी हुई है इस पर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अजय सिंह के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। साधना सिंह और शिवराज सिंह चौहान दंपति ने कोर्ट में आरोप लगाया कि अजय सिंह ने यह आरोप सिर्फ वोट बैंक को आकर्षित करने के लिए लगाए थे। बता दे अजय सिंह के इस बयान के बाद तब साधना सिंह बेहद विचलित हो गई थी। सीएम ने कोर्ट को बताया था कि वह ठीक से सो भी नहीं पाई थी।

कोर्ट का फैसला
इस मामले में शनिवार को कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट की सजा के अनुरूप अजय सिंह दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अदालत में ही खड़े रहे। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि सबसे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने साधना सिंह के खिलाफ ऐसा बोला था, इसलिए अजय सिंह ने भी कह दिया। हालांकि अजय सिंह ने अदालत में ऐसा कुछ भी नहीं कहा। उनके बयानों में विरोधाभासी बातें भी सामने आई। न्यायिक मजिस्ट्रेट विधान महेश्वरी की कोर्ट ने बचाव में दी गई दलीलों को मान्य नहीं किया। एमपीएमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

कैसे हुआ था मामला दर्ज
10 अक्टूबर 2013 को जिला अदालत में अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने 20 सितंबर 2017 को अदालत में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करवाए थे। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा था कि अजीत सिंह ने उन पर अनर्गल आरोप लगाए हैं इससे मेरा मन बहुत व्यथित हुआ है और मेरी पत्नी साधना तो ठीक से सो भी नहीं पाई थी।

पत्नी साधना सिंह इस घटना के बाद पूरी रात नहीं सो पाई
इस मामले में खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह इस घटना के बाद पूरी रात नहीं सो पाई थी। हालांकि कोर्ट ने अजय सिंह को दोषी मानते हुए उन पर ₹10 हजार का जुर्माना भी किया हैं। और अनर्गल टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता अजय सिंह को फटकार भी लगाई।
यह भी पढ़ें राजधानी में 2 महीने पहले बनी हुई सड़क पर हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा : मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications