रीवा: चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, उनके ही घर से उन्हें उठा लिया

रीवा, 12 अगस्त। सावन महीने में शिव भक्त भगवान की पूजा-अर्चना करने में लगे हुए है तो वही चोर भी मंदिर अपने खास ईरादे से पहुच रहे है। ऐसा ही एक मामला रीवा मुख्यालय के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदानी में स्थित शिव मंदिर से सामने आया हैं। जहां शिवलिंग और नंदी को अज्ञात चोर चुरा ले गए है। पुजारी की शिकायत पर चोरहटा थाना की पुलिस मंदिर पहुची और चोरी मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

शिवलिंग,

चढ़ावा के चक्कर में थे चोर

मंदिर पुजारी कहना है कि जिस तरह से चोर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिए है उससे माना जा रहा है कि वे मंदिर में चढ़ावा के चक्कर में पहुचें थे। दान पेटी न मिलने से वे शिव प्रतिमा और नंदी को ही चोरी करके ले गए। दरअसल सावन मास होने के साथ ही मंदिर में भक्तों की ज्यादा संख्या में भीड़ पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थी। भीड़ को देख कर चोरों यह समझ कर मंदिर पहुंचे के अच्छा चढ़ावा मंदिर में मिल सकेगा।

भक्तो की गहरी आस्था

मैदानी स्थित तालाब के पास सालों से उक्त मंदिर शिव भक्तो के लिए आस्था का केन्द्र है। जहां मंदिर पहुचने वाले भक्त शिव प्रतिमा में पूजा-अर्चना करके अपनी मान-मनौती पूजा करने आ रहे है। लोगो का कहना है कि यह काफी सिद्ध मंदिर है। यही वजह है कि आसपास के लोगो में इस मंदिर में स्थापित भगवान प्रतिमा के प्रति आपार आस्था है। शिव प्रतिमा चोरी हो जाने से जहां भक्तों को गहरा धक्का लगा है वही इसे आस्था से खिलवाड़ बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस चोर मामले की खोजबीन में जुट गई और चोरो तक पहुचने के लिए अपना जाल फैला रही है।

कई घटनाएं घट चुके हैं

बताते चलें कि रीवा के मंदिरों में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। चोर भगवान की पूजा थाली, दान पेटी , घंटा आदि के साथ ही पुरानी प्रतिमाओं की चोरी करने में पीछे नहीं रहे है। आधा दर्जन से ज्यादा मंदिर में चोरी की घटनाएं पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुई है। अब देखना यह है कि मैदानी के मंदिर से चोरी गई शिव प्रतिमा एवं नंदी को सकुशल पुलिस लाने में सफल हो पाती है या फिर पूर्व की घटनाओं के तरह ही मामला लिखा पढ़ी फाइल में ही रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+