Bhopal Weather News: 24 घंटे के अंदर भोपाल सहित कई जिलों में होगी बारिश, झारखंड के पास बना कम दबाव का क्षेत्र

MP weather News: राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, जबलपुर नर्मदा पुरम, और इंदौर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने के असर है। राजधानी में कल रात से एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर रुक-रुक कर चल रहा है। इसके चलते फिजा में ठंडक घुल गई है और अधिकतम तापमान भी 31.7 डिग्री पर आ गया है।

झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से लगातार नमी आ रही है।

There will be rain in many districts of MP in 24 hours, weather alert issued

भोपाल में शुक्रवार और शनिवार की रात बड़ी झील ओवरफ्लो हो गई थी। और भदभदा डैम के गेट खोले गए। बड़ी झील के लबालब होने को शहर के लिए शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे पानी की समस्या दूर हो जाती है। भदभदा डैम के गेट खुलते ही अब कालिया सूट डैम के लेवल अब होने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे में भी भोपाल, जबलपुर, नर्मदा पुरम संभाग के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में भोपाल में 43.8, मंडला में 33, बैतूल में 24, नौगांव में 17, मलाजखंड में 12, खंडवा में चार मिली मीटर वर्षा हुई है। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी राज सीहोर में 107, मलाजखंड में 99.02, भोपाल में 59.4, नर्मदापुरम में 54.4, खरगोन में 50, बैतूल में 38.4 मिली मीटर भारी दर्ज की गई है। दिन का तापमान बड़ा रहने के कारण प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है।

There will be rain in many districts of MP in 24 hours, weather alert issued

वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद

मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद सिंह ने बताया कि झारखंड के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। इसके बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद है तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने से प्रदेश की अधिकतर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। एक प्रति चक्रवात के बनने से 25 सितंबर से राजस्थान की पश्चिमी क्षेत्र से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वापसी की शुरुआत होने की भी असर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+