माध्यमिक शिक्षा मंडल(MP Board ) का रिजल्ट मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया घोषित, दमोह जिला पहले स्थान पर
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा
भोपाल 29 अप्रैल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 72.72 % रहा है। इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 59.54 % रहा है।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री Inder Singh Parmar ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 72.72 % रहा है। इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 59.54 % रहा है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री परमार ने कहा कि हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री परमार ने कहा कि हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री परमार ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री परमार ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत प्रथम जिला दमोह 83.80 % तथा द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 % रहा है।
कोरोना के कारण एमपी बोर्ड( माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने पिछले साल 9वी से 12वी तक के सिलेबस में कटौती की थी। बता दे 30% तक सिलेबस को कम कर दिया गया था। इसी कम सिलेबस के आधार पर बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हुई थी साल 2021 में देश में कोरोना के मामलों को देखते हुए परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया था। लेकिन इस बार सभी परीक्षाएं ऑफलाइन हुई थी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। 'रुक जाना नहीं' योजना अभी चल रही है, आपका साल खराब नहीं होगा, इसी साल फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications