एमपी नगरीय निकाय चुनाव : पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार का शोर, 6 जुलाई को EVM से होगा मतदान'

भोपाल, 4 जुलाई: मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम गया। अब बुधवार 6 जुलाई को 133 नगरीय निकायों के लिए मतदान होगा। राजनीतिक दलों ने अंतिम दिन चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में प्रचार किया तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में प्रचार प्रसार करने की कमान संभाली।

Election1

मध्यप्रदेश में 6 जुलाई यानी बुधवार को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में जिन 11 नगरीय निगमों के लिए चुनाव होना है। उसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा,छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, बुरहानपुर, और सतना शामिल है. इसके अलावा 36 नगर पालिका और नगर परिषद के लिए भी पहले चरण में मतदान डाले जाएंगे।

347 नगरीय निकायों में चुनाव

मध्यप्रदेश में कुल 347 नगरिया निकायों के लिए 2 चरणों चुनाव में हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 378 नगरीय निकायों में से 321 का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 57 नगरीय निकायों का कार्यकाल समय अभी पूरा नहीं नहीं हुआ है।

पहले चरण में 133 नगरीय निकायों और दूसरे चरण में 214 नगरीय निकायों के लिए वोट डाले जाएंगे। 347 नगरीय निकायों में 6507 पार्षदों और 16 नगर निगमों में महापौर के लिए मतदान होगा।

Election2

13 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान

Election3

नगरीय निकाय के लिए होने जा रहे चुनाव में ईवीएम के जरिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं रतलाम, देवास, कटनी, , रीवा, मुरैना में दूसरे चरण की वोटिंग 13 जुलाई को होगी।

पहले चरण के चुनाव की काउंटिंग 17 जुलाई तो दूसरे चरण के चुनाव की काउंटिंग 18 जुलाई को होगी। मध्यप्रदेश में हो रहे नगरीय निगम चुनाव के लिए भोपाल और इंदौर के हर वार्ड में 5-5 ईवीएम रिजर्व रखी जाएगी। मतदाताओं को नोटा का भी विकल्प दिया जाएगा।

मतदाता के लिए कुल 19 हजार 977 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 55 हजार ईवीएम की व्यवस्था की गई है। जबकि 30 हजार 761 ईवीएम का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+