पति के साथ जा रही महिला के साथ हुई चेन लूट
भोपाल में बाइक सवार लुटेरे ने पति के साथ बाइक पर जा जा रही महिला से चेन लूट ली। कोहेफिजा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
भोपाल, 24 अप्रैल। राजधानी में एक बार फिर चेन लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।ताजा मामला भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके का है,जहां पति के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रही महिला के गले से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है।

शाहजहानाबाद एसीपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि सीटीओ निवासी सतीश शर्मा अपनी पत्नी
रिंकी शर्मा के साथ नेहरू नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।वह दाता कालोनी स्थित ब्रिज के नीचे से निकलकर गुलमोहर शादी गार्डन के सामने पहुंचे थे इस दौरान स्कूटी पर सवार दो बदमाश उनकी बाइक के नजदीक पहुंचे पति-पत्नी कुछ समझ पाते तभी स्कूटी में पीछे बैठे युवक ने रिंकी शर्मा के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली।
चेन लूटने के बाद लुटेरे लालघाटी की तरफ भाग निकले। पुलिस CCTV के फुटेज से इस मामले में सुराग तलाश रही है।
बतया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है।पुलिस उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है,जिस तरफ लुटेरे भागे हैं.।












Click it and Unblock the Notifications