भोपाल में थाने के अंदर छेड़छाड़ के आरोपी ने किया सुसाइड, पुलिस सवालों के घेरे में
राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने में छेड़छाड़ के आरोपी ने तड़के करीब 5 बजे लॉकअप के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। आखिर आरोपी गोलू ने लॉकअप के अंदर फांसी लगाई कैसे?
भोपाल 14 मई। राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से ही आये दिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही देखने को मिलती रहती हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला राजधानी के कमला नगर पुलिस थाने का सामने आया है। जहां पुलिस थाने में ही 28 साल के युवक ने शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात को करीब 1:30 बजे तक वे टहलता रहा। आरोपी ने कंबल को फाड़ कर उसका फंदा बनाया था। जैसे ही पुलिसकर्मियों की नजर उससे हटी और उसने फांसी लगा ली। करीब 1 घंटे के बाद दोबारा पुलिसकर्मी उसे देखने के लिए पहुंचे तो वे फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही अधिकारी और डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। आरोपी को उसकी भाभी से छेड़छाड़ के आरोप में कमला नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया था।

महिला ने शिकायत में क्या कहा ?
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 28 साल का गोलू कमला नगर में रहता है। उसके खिलाफ शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे उसकी भाभी ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया। शाम होने के कारण से पुलिस आरोपी का कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया। जहां उसने सुसाइड कर लिया।

लॉकअप के अंदर फांसी लगाई कैसे ?
बड़ा सवाल यही हैं कि लॉकअप के अंदर आखिरकार आरोपी ने फांसी कैसे लगा ली। पुलिस की माने तो सीसीटीवी में गोलू रात करीब 3 से 4 के बीच उठता हुआ नजर आता है कुछ देर लॉकअप में ही टहलता है। इसके बाद में कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बना लेता है। 5 से 5:30 के बीच में फंदा लॉकअप के गेट से बनता है और उससे लटक जाता है। जिसके बाद उसकी मौत हो जाती हैं।

सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं
गोलू ने सुसाइड क्यों किया इसका अभी तो इसका खुलासा नहीं हो सका है। महिला ने पुलिस को आशंका जताई थी कि अगर गोलू को गिरफ्तार नहीं किया, तो वह घर में हंगामा करेगा। छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार होने से गोलू घबराया हुआ था। सूत्रों की माने तो गोलू कोई खास काम नहीं करता था। फिलहाल जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा की गोलू ने सुसाइड क्यों किया।

पुलिस कर्मियों की लापरवाही !
ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही की जांच की जा रही है वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस कर्मी अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख सकते है। वहीं नाइट एचसीएम ने बताया कि पुलिसकर्मी तड़के 5:15 बजे पेशाब करने के लिए गए थे, एसआई व प्रधान आरक्षक सुबह की गश्त पर थे, जबकि संतरी थाना परिसर में लॉकअप से दूर मौजूद था।
यह भी पढ़ें- भोपाल के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, रशियन गर्ल के नाम से आया मेल
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications