व्यापारी की गोली मारकर हत्या,आरोपी भीड़ को कट्टा दिखाकर बोला इस कट्टे से मारी गोली

सतना, 15 जून: अमरपाटन कस्बा के सतना चौराहे पर चाय की दुकान में पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपी ने ऑटो पार्ट्स व्यापारी पर देशी पिस्टल से फायर कर दिया। दो गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। बीच बाजार भीड़भाड़ के बीच गोली चलने से चौराहे में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Recommended Video

    व्यापारी की गोली मारकर हत्या,आरोपी भीड़ को कट्टा दिखाकर बोला इस कट्टे से मारी गोली
    Amarpatan crime

    पुलिस के अनुसार

    अमरपाटन थानांतर्गत पुरानी तहसील के पीछे वाड 4 निवासी दिलीप कुमार जैन उर्फ बबलू पिता चुन्नीलाल जैन कस्बे में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। दुकान बंद करने के पश्चात बबलू हेयर कटिंग दुकान गया। सैलून से बबलू रात 8 बजे के करीब पैदल घर जाने के लिए निकला। रास्ते में सतना चौराहे के पास बाबा चाय की दुकान में कई परिचित मिल गए। लिहाजा, चाय दुकान में रुक कर बबलू दोस्तों के साथ चाय पीने लगा। चाय पीने के दौरान बबलू और उसके दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी दुकान में पहले से बैठा आरोपी शिव चरण गुप्ता बबलू से लेनदेन संबंधी बातचीत करते हुए झगड़ा करने लगा। बबलू ने जल्द ही लेनदेन का मामला निपटाने का हवाला दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बबलू द्वारा मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था तभी शिव चरण ने पास रखा देशी पिस्टल निकाल कर फायर झोंक दिया।

    आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    रात 8.30 बजे कस्बे के बीच गोली मारकर ऑटोपार्टस कारोबारी की हत्या कर आरोपी शिवचरण ने भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगते ही बबलू आरोपी की बाइक पर गिरा जिससे आरोपी बाइक लेकर भाग नहीं पाया। वह दूसरे की बाइक लेकर भागने का प्रयास किया। तब तक भीड़ ने आरोपी को घेर लिया था। सूचना मिलने पर अमरपाटन थाना प्रभारी संदीप भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी शिवचरण को कब्जे में लेकर दो देशी पिस्टल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पिस्टल की मैग्जीन में कई कारतूस लोड मिले हैं।

    एएसपी पहुंचे अमरपाटन

    कारोबारी की हत्या के बाद अमरपाटन कस्बे में सनाका खिंच गया। लोग अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसडीओपी मैहर लोकेश डावर और जिला मुख्यालय से एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन अमरपाटन पहुंचे। एसडीओपी डावर अस्पताल गए और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि हिरासत में लिए गए आरोपी शिवचरण से एएसपी जैन द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृत कारोबारी और आरोपी के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था।

    गोली मारने वाला आरोपी

     aaropi

    तीन राउंड चलाई गोली

    आरोपी शिवचरण मैग्जीन से लोड दो देशी पिस्टल लेकर चाय दुकान में पहले से बैठा था। विवाद होने पर शिवचरण ने दोनों पिस्टल निकाली और बबलू को निशाना बनाते हुए तीन रांउड गोली चलाई। एक गोली बबलू के दाएं चेहरे और दूसरी गोली दाएं कनपटी के नीचे धंस गई। दो गोली लगते ही बबलू अचेत होकर गिर पड़ा, जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सामु. स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन ले जाया गया, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया।

    mrutak

    सट्टे के पैसे का था विवाद

    पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी शिवचरण गुप्ता अमरपाटन कस्बे में पुरानी तहसील के पास गुमटी रखकर चाय-पान की दुकान चलाता है। चाय-पान की दुकान की आड़ में आरोपी शिवचरण द्वारा सट्टा खिलाया जाता है। मृत बबलू का भी आरोपी की दुकान में आना-जाना था। सूत्रों का कहना है कि बबलू ने भी सट्टा खेला था, जिसमें वह हार गया था। सट्टे की लत की वजह से बबलू के ऊपर कर्ज लद गया था। आरोपी द्वारा लम्बे समय से बबलू से बकाया राशि की मांग की जा रही थी। सट्टे के लेनदेन के विवाद की वजह से ही आरोपी ने गोली मारकर बबलू की हत्या की। इस बात को आरोपी ने घटना के बाद स्वीकार भी किया है। मौके से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी यह कहते सुना गया कि कारोबारी सट्टे का पैसा नहीं दे रहा था। तो मैंने गोली दी, बहरहाल अमरपाटन पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+