3 आधार कार्ड वाली थाईलैंड ‘लेडी’! भोपाल एयरपोर्ट से अरेस्ट इस संदिग्ध महिला ने मोबाइल पर दिखाया पासपार्ट
एमपी के भोपाल एयरपोर्ट से थाईलैंड की रहने वाली एक महिला को अरेस्ट किया गया है। महिला के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। तीन अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड बरामद किए गए।

Thailand lady: मध्य प्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट में CISF की चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई है। जिसने मोबाइल पर पासपोर्ट दिखाया और उसके पास से तीन आधार कार्ड मिले। पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उसे अरेस्ट किया हैं।

एमपी के भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई। लगभग 39 साल की इस महिला से जब सीआईएसएफ से पूछताछ और जांच की तो इसके पास मोबाइल पर पासपोर्ट मिला। इसके अलावा तीन आधार कार्ड भी दिखाए, जो अलग-अलग राज्यों के बने हैं। तीनों कार्ड में दर्ज फोटो इस महिला से मेल नहीं खा रहे थे। जिसके बाद सीआईएसएफ टीम ने अपनी कार्रवाई करते हुए महिला को गांधी नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

टीआई अरुणा शर्मा ने बताया कि महिला की तलाशी में उसके आधार कार्ड और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही हैं। बरामद आधार कार्ड में मेघालय, पश्चिमी दिल्ली और गुड़गांव, हरियाणा का पता दर्ज हैं। साथ ही उनमें जिन महिलाओं की फोटो लगी हैं, वह कौन है, इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी गई हैं। जब महिला को पकड़ा गया तो उसके पास इंडिगो फ्लाइट का भोपाल से हैदराबाद का टिकट था।

पुलिस के मुताबिक कार्ड में नाम तो सही है लेकिन पता और फोटो मैच नहीं कर रहे, इसलिए मामला संदिग्ध है। कार्ड और पासपोर्ट में महिला का नाम बैचमेट मून ई है। जो थाईलैंड की रहने वाली हैं। पासपोर्ट 19 अक्टूबर 2018 को जारी किया गया है। उसकी वैधता 18 अक्टूबर 2023 तक है। भारत में वह कब से और कहां-कहां रही, पूरी जानकारी हर इनपुट के साथ खंगाली जा रही हैं। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसके कनेक्शन का भी पता किया जा रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।













Click it and Unblock the Notifications