Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: भोपाल जिले की 222 पंचायत में शुरू हुई टैक्स वसूली, ग्रामीणों को अगस्त से देना होगा संपत्ति कर

Bhopal News: राजधानी भोपाल में नगर निगम की दर्ज पर पंचायत में भी संपत्ति, जल और स्वच्छता कर वसूलने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। इसे जिले की 222 पंचायत में लागू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कर वसूली का कार्य टैक्स सखी द्वारा किया जा रहा है।

दरअसल, करीब 2 साल पहले पंचायत में संपत्ति जल और स्वच्छता कर लेने की शुरुआत की गई थी लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले टैक्स कलेक्शन पर रोक लगा दी गई थी। उसे समय तक 222 पंचायत से करीब ढाई करोड़ रुपए कर के रूप में वसूल किए गए थे। एक बार फिर से यह वसूली जिले में शुरू करवा दी गई है।

Tax collection started in 222 Panchayats villagers will have to pay property tax from August

ये है योजना

जिले में जब योजना शुरू की गई थी उसे समय 187 ग्राम पंचायती थी वर्तमान में यह बढ़कर 222 पहुंच गई है इनमें 614 गांव आते हैं। जिला प्रशासन ने इन गांवो में टैक्स कलेक्शन की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूह को दी हुई है। जिससे एक पंचायत में दो महिलाएं टैक्स कलेक्शन का जिम्मा संभालती हैं, इसे टैक्स सखी का नाम दिया गया है।

विकास कार्य में खर्च होगी यह राशि

विकास कार्यों के लिए खुद का फंड नहीं होने के कारण पंचायतें विकास कार्यों के लिए दूसरी निधियां के भरोसे रहती हैं। ऐसे में पंचायत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायत में टैक्स कलेक्शन की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे सोच यह थी कि गांव में प्रॉपर्टी टैक्स का कलेक्शन होने से पंचायत का खुद का फंड होगा। इससे वह विकास के काम कर सकेंगी ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+